फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   HC seeks answer on obc selection

ओबीसी अभ्यर्थी के चयन पर जवाब तलब

Fri, 26 Jul 2019 10:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
HC seeks answer on obc selection
ओबीसी अभ्यर्थी के चयन पर जवाब तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रवक्ता चयन के मामले में ओबीसी अभ्यर्थी का चयन नहीं करने पर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से जवाब तलब किया है। आरोप है कि ओबीसी अभ्यर्थी को अधिक अंक होने के बावजूद उससे कम अंक पाने वाले का चयन कर लिया गया। कोर्ट ने कहा है कि इस दौरान याची के मामले में किसी भी प्रकार का चयन इस याचिका के निर्णय की विषय वस्तु होगा।

जगत नारायण मौर्या की याचिका पर न्यायमूर्ति अभिनव उपाध्याय सुनवाई कर रहे हैं। याची का कहना है कि उसने 18 नवंबर 2011 को जारी प्रवक्ता अर्थशास्त्र भर्ती के लिए आवेदन किया था। यह नियुक्ति वित्त पोषित इंटर मीडिएट कॉलेजों के लिए थी। उसे 361.69 अंक प्राप्त हुए मगर, चयनित नहीं हो सका जबकि, एक अन्य अभ्यर्थी जिसे 325.50 अंक प्राप्त हुए हैं, का चयन कर लिया गया। कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed