फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hathras gang rape victim's life does not get treatment in time

अभिषेक मिश्रा बोले- समय से मिलता इलाज तो नहीं जाती हाथरस के गैंगरेप पीड़िता की जान

Thu, 01 Oct 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Oct 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hathras gang rape victim's life does not get treatment in time
विधानसभा और पंचायत चुनाव के लिए तैयारी करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा और पंचायत चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सियासी बिसात बिछ चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीट का लक्ष्य लेकर सपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भेज दिया है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी बुधवार प्रयागराज में रहे।
विज्ञापन


प्रयागराज के अलावा रायबरेली, कौशाम्बी और चित्रकूट की यात्रा पर निकले अभिषेक ने अलग-अलग बैठकों तथा प्रेसवार्ता में सरकार पर हमले बोले। हाथरस में बालिका के साथ गैंगरेप और उसकी मौत पर अभिषेक ने सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में उनका कहना था कि बालिका को समय से दिल्ली भेज दिया जाता तो उसे बचाया जा सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने मध्य रात्रि में पीड़िता की अंत्योष्टि किए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह हिंदू धर्म में स्वीकार्य नहीं है। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ते अपराध आदि मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर हमला बोला। अयोध्या मामले में फैसले पर उन्होंने बस इतना कहा कि न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। अभिषेक ने सरकार पर पूर्व मंत्री आजम खां को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव हो या आम चुनाव, सपा पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने 2022 के चुनाव में सरकार बनाने का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले लालगोपालगंज, जार्जटाउन पार्टी कार्यालय, शिवकुटी स्थित एक स्कूल, मम्फोर्डगंज, अल्लापुर आदि स्थानों पर बैठकों एवं गोष्ठी में प्रमुख लोगों संग सपा की नीतियों और रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने भी 2022 का लक्ष्य रखा। लालगोपालगंज, पार्टी कार्यालय आदि स्थानों पर पूर्व मंत्री का स्वागत भी हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, दान बहादुर मधुर, मनोज पांडेय, रवींद्र कुमार मिश्रा, संदीप यादव, मीना तिवारी, गिरीश चंद्र उर्फ गामा पांडेय, पूर्व मंत्री अंसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed