फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hathayoga book made Anjana Giri the angel of Italy, Shiva devotee French woman also reached Prayagraj

Mahakumbh: हठयोग की किताब ने इटली की एंजेला को बनाया अंजना गिरि, शिव भक्त फ्रांसीसी महिला भी पहुंची प्रयागराज

Thu, 09 Jan 2025 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 07:06 AM IST
सार

ऐसे में श्री पंच दशनाम शंभू अटल अखाड़े से जुड़ीं इटली की एंजेला अब अंजना गिरि (55) प्रयागराज आ गई हैं। 14 साल की उम्र में मां के कपड़ों के बीच से मिली हठयोग की किताब ने उनका जीवन ही बदल दिया। 

विज्ञापन
Hathayoga book made Anjana Giri the angel of Italy, Shiva devotee French woman also reached Prayagraj
प्रयागराज में पास्कल... - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ में साधु-संतों की साधनाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं। ऐसे में श्री पंच दशनाम शंभू अटल अखाड़े से जुड़ीं इटली की एंजेला अब अंजना गिरि (55) प्रयागराज आ गई हैं। 14 साल की उम्र में मां के कपड़ों के बीच से मिली हठयोग की किताब ने उनका जीवन ही बदल दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किताब पढ़ने में दो साल लग गए क्योंकि, वह संस्कृत में थी। लेकिन जैसे-जैसे किताब पढ़ती गई पूरी सोच ही बदलती गई। हर रविवार चर्च जाने वाली एंजेला के मन में सनातन के लिए जिज्ञासा बढ़ने लगी।
विज्ञापन


दोस्तों की मदद से उन्होंने परमहंस योगानंद और जी. कृष्णमूर्ति को भी पढ़ना शुरू किया। यह सब करीब तीन साल तक चलता रहा। इस दौरान कई किताबें उन्होंने खंगाल डालीं। वर्ष 1994 में वह पहली बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं। दोस्तों के साथ कश्मीर और उत्तराखंड के साथ ही काशी और आगरा की भी उन्होंने यात्रा की। तब वह 24 वर्ष की थीं। ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करते हुए वह नागेश्वर भी गईं, क्योंकि उन्हें बताया गया था कि उनकी राशि के मुताबिक यह ज्योतिर्लिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और शिव भक्त फ्रांसीसी महिला भी पहुंची प्रयागराज 
हिंदू धर्म में रुचि रखने वाली और भगवान शिव की भक्त एक फ्रांसीसी महिला कुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंची है। महिला का नाम पास्कल है। पास्कल का कहना है कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं कुंभ मेले की कहानी जानती हूं। यह आत्मा को शुद्ध करने वाला एक पवित्र स्थान है। मुझे बहुत सारे योगियों, साधुओं और हिंदू लोगों से भी मिलने का मौका मिलता है। मैं हिंदू धर्म में रुचि रखती हूं और शिव में प्रति आस्था है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed