फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Haryana and Uttar Pradesh is the worst system hack

हरियाणा और यूपी में सबसे ज्यादा हैक हुआ सिस्टम

Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 03 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण मामले में हर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। 22 अप्रैल को यूपी एसटीएफ द्वारा पेपर लीक प्रकरण के खुलासे के बाद देश भर में चल रही सभी आरआरबी की ऑनलाइन परीक्षा की जांच शुरू हुई तो मालूम पड़ा कि माह भर में सबसे ज्यादा ऑनलाइन परीक्षा में सिस्टम हैक करने के मामले यूपी और हरियाणा से सामने आए हैं। इन दोनों राज्यों के मुकाबले बिहार में इस बार सिस्टम हैक होने के मामले कम आए हैं।
विज्ञापन


पिछले माह 22 अप्रैल को आरआरबी इलाहाबाद द्वारा ली गई ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण मामले में रेलवे बोर्ड ने देश के सभी आरआरबी द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की जांच करवाने का निर्णय लिया। इस दौरान आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा को दिल्ली तलब किया था। वहां रेलवे बोर्ड ने आरआरबी चेयरमैन से पेपर लीक प्रकरण से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा की। यहां पेपर लीक प्रकरण पर एसटीएफ और अपनी तकनीकी टीम द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट भी चेयरमैन ने बोर्ड के आला अधिकारियों के समक्ष पेश की। तमाम जांच के बाद आरआरबी इलाहाबाद ने 22 अप्रैल को आयोजित परीक्षा निरस्त करने से मना कर दिया। देश के सभी आरआरबी की ऑनलाइन परीक्षा में जहां कहीं भी गड़बड़ी हुई है, उसकी जांच की बात करें तो अभी सिर्फ इतना ही मालूम चला है कि सिस्टम हैक होने के सबसे ज्यादा मामले यूपी और हरियाणा में हुए हैं।
विज्ञापन


आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एनपी सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि सभी आरआरबी की जांच चल रही है। इसी जांच के दौरान मालूम चला है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान यूपी और हरियाणा में सबसे ज्यादा सिस्टम हैक हुए। उन्होंने बताया कि अभी दस बिदुंओं पर जांच चल रही है। अभी सिर्फ यही देखा जा रहा है कि गड़बड़ी कहा हुई है। ताकि उन गड़बड़ियों को दूर कर लिया जाए और आगे ली जाने वाली परीक्षाओं में कोई दिक्कत न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed