फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harvara climb on Kanpur highway

हरवारा में कानपुर हाईवे पर चक्काजाम

Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Harvara climb on Kanpur highway
allahabad
शहर पश्चिमी में धूमनगंज के हरवारा में टूटी सड़कों, जलजमाव, सीवर-नाली चोंक की समस्या झेल रहे लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सड़क पर उतरे नाराज सैकड़ों लोगों ने कानपुर हाईवे पर कन्हईपुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। चौफटका से मंदरमोड़ तक वाहनों की कतार लगी रही। लोग गर्मी में तड़प गए। बाद में नगर निगम के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या दूर नहीं की गई तो 20 जून को फिर चक्काजाम करेंगे।
विज्ञापन


हरवारा में सड़क पर बहते गंदे पानी समेत अन्य समस्याएं वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। इसकी शिकायत कई बार कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त से की जा चुकी है। स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से भी गुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मंत्री के निर्देश पर इस्टीमेट तो बना पर काम नहीं शुरू हुआ। हाल यह है कि पानी टंकी के पास लगे ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द एकत्र गंदा पानी बदबू मार रहा है। बिजली के लटकते तार खतरे का कारण बने हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम पाठक ने सोमवार को महापौर को शिकायती पत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को पानी बहता देख हरवारा के सैकड़ों लोग पूनम की अगुवाई में सड़क पर उतर आए। नाराज लोगों ने सुबह करीब 10 बजे कानपुर हाईवे पर कन्हईपुर चौराहे के पास चक्काजाम कर दिया। पुलिस समझाने पहुंची, लेकिन लोगों ने बात नहीं मानी। जाम से इलाहाबाद, कानपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सड़क पर दोनों तरफ दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि काम के लिए इस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। सड़क पर बह रहा गंदा पानी तुरंत रोकने  और जल्द काम शुरू कराने के आश्वासन पर लोगों ने करीब 11.30 बजे चक्काजाम समाप्त किया। विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम में शीतला प्रसाद, मो. खलील, नीता देवी, राधेश्याम, सुरेश, बबलू सेन, शांति देवी, झल्लर गुप्ता, सुहेल, मुन्नी देवी, गोगा, छोटू आर्या, शहीदा, साफिया बानो समेत बड़ी संख्या में हरवारा के निवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed