फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harish Rawat said: 'Spiritual world needs more than politics'

हरीश रावत बोले : ‘योगी की जरूरत राजनीति से अधिक आध्यात्म जगत को’ 

Thu, 24 Feb 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता का यूपी में निश्चित ही फायदा होगा। कांग्रेस इस बार यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को आधी से अधिक सीटों पर टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने हाथरस, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में पीड़ितों की आवाज उठाई और संघर्ष किया।

विज्ञापन
Harish Rawat said: 'Spiritual world needs more than politics'
हरीश रावत। - फोटो : social media

विस्तार

विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस नेता व उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी शलीन शैली में व्यंग्य बाण छोड़े। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवश्यक्ता राजनीति से अधिक अध्यात्म जगत को है।

विज्ञापन





वह भाजपा के प्रपंच से बाहर रहें। योगी को गुरु गोरखनाथ के अध्यात्मिक संदेश के साथ देश को जोड़ना चाहिए। उत्तराखंड में हमारी सरकार आने पर हम उन्हें गोरक्षधाम स्थापित करने के लिए चम्पावत में स्थान देंगे। चम्पावत वही स्थान है जहां आज भी गुरु गोरखनाथ की अखंड धुनि प्रज्जवलित है।
विज्ञापन





रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता का यूपी में निश्चित ही फायदा होगा। कांग्रेस इस बार यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को आधी से अधिक सीटों पर टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने हाथरस, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में पीड़ितों की आवाज उठाई और संघर्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में विकल्प के रूप में उभर रही कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश में धीरे-धीरे तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। राहुल गांधी की सक्रियता के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कंधों पर पांचों राज्यों की जिम्मेदारी है। इसलिए यूपी में उनकी सक्रियता कम दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।




कांग्रेस इसके लिए वचनबद्ध है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल मार्गदर्शक साबित होगी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी 70 में से 48 सीटें स्पष्ट रूप से जीत रही है। कांग्रेस की परंपरा रही है कि पार्टी का हाईकमान ही मुख्यमंत्री तय करेगा। हम इस परंपरा का पालन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed