फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment the Girl after hearing the scream the brother caught the accused

Harassment : युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, चीख पुकार सुन भाई ने आरोपी को पकड़ा

Sun, 22 May 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 May 2022 09:56 PM IST
सार

किशोरी के भाई ने आरोपी युवक को पकड़ कर बारा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बारा कमलेश ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए प्रयागराज भेजा गया है। 

विज्ञापन
Harassment the Girl after hearing the scream the brother caught the accused
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र के एक गांव में में रविवार को एक किशोरी के साथ कस्बे के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा। आरोपी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। भाई की आवाज सुनकर किशोरी ने किसी तरह दरवाजा खोला।

विज्ञापन



किशोरी के भाई ने आरोपी युवक को पकड़ कर बारा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बारा कमलेश ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए प्रयागराज भेजा गया है। 

विज्ञापन

छेड़खानी की शिकार छात्राओं के मददगारों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

कौशाम्बी में पइंसा कोतवाली इलाके के एक गांव में छेड़खानी की शिकार छात्रा व उसकी बहन के मददगारों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। छात्रा ने भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। अब मामले में आरोपी बनाए गए एक व्यक्ति की पत्नी ने मददगारों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पइंसा कोतवाली में दो दिन पहले छात्रा व उसकी बहन के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी बनाए गए भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष व एक अन्य के मामले में नया मोड़ आ गया है। एक आरोपी की पत्नी ने शनिवार रात घर में घुसकर गांव के दो लोगों के खिलाफ तमंचा सटाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed