फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hanging in the tree , said John Mason

पेड़ में फांसी लगाकर राजगीर ने दी जान

Thu, 21 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 21 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के बमरौली इलाके में एक राजगीर ने फांसी लगा लिया। घर से दूर बाग में अमरूद के पेड़ से राजगीर का शव फांसी के फं दे से झूल रहा था। घरवालों को पता चला तो रोते हुए पहुंचे। आशंका है कि घरेलू कलह के चलते राजगीर ने फांसी लगा ली। धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बमरौली का प्यारेलाल (55) राजगीर था। वह पिछले कुछ साल मानसिक बीमारी से परेशान था। जिसके चलते वह काम भी नहीं कर पा रहा था। जिससे घर में आर्थिक संकट के साथ इलाज कराना मुसीबत बन गया था। मंगलवार दोपहर वह घर से खाने के बाद निकला। दोपहर लगभग तीन बजे घर से दूर बाग में गया। बाग में अमरूद के पेड़ में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। काफी देर से घर से निकलने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो पुलिस को सूचना दिया। प्यारेलाल की मौत से घरवालों का रोकर बुरा हाल है। पत्नी विट्टन और बेटे महेंद्र की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed