{"_id":"5f739d398ebc3e9b9241fa95","slug":"handicapped-young-man-shot-dead-in-karchhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करछना में दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करछना में दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या
Wed, 30 Sep 2020 08:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव में सोमवार की रात बैगन के खेत की रखवाली कर रहे दिव्यांग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पिता ने रंजिश में हत्या करने की तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी सनीराम (22) पुत्र जैलू निषाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता जैलू निषाद ने खेत में बैंगन की खेती की है। रोज की तरह सोमवार शाम को दिव्यांग सनीराम अपने खेत में नीलगाय एवं आवारा पशुओं से बचाव हेतु रखवाली करने गया था। जब काफी देर हो गई और वह वापस नहीं लौटा तो पिता ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन नहीं उठा तो रात में नौ बजे के करीब पिता खेत में उसे बुलाने गए। वहां का नजारा देख पिता के होश उड़ गए। खेत में डाले गए छप्पर में रखी चारपाई पर उसके बेटे सनीराम की खून से सनी लाश पड़ी थी।
शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फिर पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ उसके घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने जान बूझकर तहरीर बदलवा दी है। उनके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश में हुई है। जिसमें पुलिस काफी दिनों से लीपापोती करती आ रही थी। परिजनों का कहना है कि वह लोग आला अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत करेंगे। हत्या से गांव में तनाव और मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।