{"_id":"64d3f5e25b240b651c011ad5","slug":"handball-players-qualified-for-national-competition-allahabad-news-c-3-1-ald1036-195453-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हैंडबॉल की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हैंडबॉल की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
Thu, 10 Aug 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
सीआईएससीई की ओर से गोरखपुर में हुई राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की बालिका जूनियर वर्ग की टीम ने स्वर्ण व सीनियर वर्ग ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों की सभी खिलाड़ी सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल की छात्राएं हैं। मेडल जीतने के साथ ही खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र में होने वाली सीआईएससीई की राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनमें जूनियर वर्ग से अविशि, अंवेशा, अदिति, न्यासा, रिया, अनन्या व सीनियर वर्ग से निवेदिता, अदिति, श्रृंखला, आर्या, दृष्टि, एंद्रीय, अलफा शामिल हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लेसी ने क्वालीफाई करने वाली खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन