{"_id":"5f5935b88ebc3e36826411d0","slug":"hamsafar-and-vande-bharat-booking-to-be-start-today-city-desk-news-ald2858645128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Irctc News in Hindi: वंदेभारत और हमसफर समेत 22 ट्रेनों में आज से होगा रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irctc News in Hindi: वंदेभारत और हमसफर समेत 22 ट्रेनों में आज से होगा रिजर्वेशन
Thu, 10 Sep 2020 10:22 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
वंदेभारत और हमसफर में आज से होगा रिजर्वेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। 12 सितंबर से शुरू हो रही वंदे भारत, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर, प्रयागराज-जयपुर समेत प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी से शुरू एवं गुजरने वाली 22 ट्रेनों में बृहस्पतिवार की सुबह से यात्री रिजर्वेशन करवा सकेंगे। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन के पूर्व बुधवार को ही रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में इसकी फीडिंग कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से उक्त ट्रेनों में यात्री अपने रिजर्वेशन करवा सकेंगे।
दरअसल, पिछले दिनों ही सीआरबी वीके यादव ने 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया था। इन ट्रेनों में से 18 ट्रेनें प्रयागराज एवं चार ट्रेनें प्रयागराज छिवकी के रास्ते गुजरेंगी। हमसफर, वंदे भारत, प्रयागराज-जयपुर, चौरीचौरा एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, गंगा-कावेरी समेत नौ जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेंगी। इसी तरह प्रयागराज छिवकी से कुल दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। इसके पूर्व अनलॉक होने के बाद प्रयागराज जंक्शन से 28 एवं प्रयागराज छिवकी से 12 ट्रेनों का संचालन हो रहा है।
सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय ने बताया कि 12 सितंबर से शुरू होने वाली ट्रेनों की फीडिंग पीआरएस में हो गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार बृहस्पतिवार से संबंधित ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी।