फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Half-burnt body of a youth found in the forest of tharwai fear of murder and throwing the body.

Prayagraj : झुलसी हालत में जंगल में मिला बैंक रिकवरी एजेंट का शव, एक दिन पहले से सोरांव था लापता

Sun, 17 Nov 2024 07:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 07:10 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव के अशोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र कृपा शंकर के रूप में हुई। वह सोरांव में किराए के मकान में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। मौके पर पहुंची पत्नी बीना श्रीवास्तव ने बताया कि अशोक कुमार श्रीवास्तव ने काफी लोगों से कर्ज लिया था।

विज्ञापन
Half-burnt body of a youth found in the forest of tharwai fear of murder and throwing the body.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थरवई में पुरानी हवाई पट्टी के पास सोरांव निवासी बैंक के रिकवरी एजेंट अशोक कुमार श्रीवास्तव (42) का शव रविवार सुबह झुलसी हालत में मिला। मौके पर मोबाइल, आधार कार्ड और शराब की खाली बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन


वह शनिवार से लापता थे। कुछ दूर पर ही उनकी बाइक मिली है। परिजनों ने खुदकुशी की आशंका जताई है। मूल रूप से कस्तूरीपुर, होलागढ़ निवासी अशोक काफी समय से परिवार के साथ सोरांव कस्बे में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


पत्नी बीनू ने बताया कि पति पिछले कुछ दिनों से कर्ज से परेशान थे। शनिवार सुबह घर से यह कहते हुए निकले कि वह जान दे देंगे। रोकने की कोशिश पर भी नहीं माने और बाइक लेकर चले गए। इसके बाद से परिजन खोजबीन में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने पर मौके पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। डीसीपी ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी की आशंका जताई है।
परिजनों ने बताया कि अशोक ने काफी कर्ज ले रखा था। इस वजह से वह काफी परेशान थे। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

गबन के मामले में पिछले साल गया था जेल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अशोक पर सोरांव थाने में पिछले साल बैंक के पैसों के गबन के मामले में केस दर्ज हुआ था। मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उधर, पत्नी ने कहा कि गबन के मामले में पति को धमकाया जा रहा था, जबकि पत्नी के भाई संजय ने कहा कि फिलहाल पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

इनका जवाब मिलना बाकी

मौके पर कोई बोतल या गैलन बरामद नहीं हुआ है, मृतक ने खुदकुशी की तो ज्वलनशील पदार्थ किस चीज में रखकर साथ ले गया?
खुदकुशी करने के लिए उसने घर से 10 किमी दूर स्थित जगह क्यों चुनी?
मृतक के एक ही पैर में जूता था जबकि दूसरे पैर का जूता कुछ दूर पर पड़ा मिला? इसकी क्या वजह थी?
वह सुबह से लापता था तो इसकी सूचना पुलिस को शनिवार को ही क्यों नहीं दी गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed