{"_id":"601c55358ebc3ed1b63ea267","slug":"half-a-dozen-shops-raided-for-selling-duplicate-apparel-of-renowned-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी कंपनी के डुप्लीकेट गारमेंट बेचने पर आधा दर्जन दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी कंपनी के डुप्लीकेट गारमेंट बेचने पर आधा दर्जन दुकानों पर छापा
Fri, 05 Feb 2021 01:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की ब्रांडेड गारमेंट कंपनी के नाम पर नकली माल मार्केट में बेचने की शिकायत पर कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बे की आधा दर्जन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार दुकानों से नकली गारमेंट बरामद होने पर कॉपीराइट उल्लंघन, धोखाधड़ी व ट्रेडमार्क उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
दिल्ली की एक गारमेंट कंपनी को शिकायत मिली थी कि उसके ब्रांड का नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है। इस पर बृहस्पतिवार को कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ कस्बे की आधा दर्जन दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार दुकानों से नकली गारमेंट के 50 पैकेट बरामद किए। कंपनी के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष ठाकुर ने इस मामले में चार दुकानदारों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।