फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Halal certified burgers and momos served in Civil Lines, FIR will be filed, Food Safety Department took action

Prayagraj : सिविल लाइंस में हलाल प्रमाणित बर्गर व मोमोज सीज, होगी एफआईआर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 22 Nov 2023 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

प्रदेश में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी इस तरह के खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिली है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय ममता चौधरी की अगुवाई में विभाग की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित खुन्नू फ्रूजन फ्रूट नामक दुकान पर जांच की तो हलाल प्रमाणित बर्गर और मोमोज के पैकेट मिले।

विज्ञापन
Halal certified burgers and momos served in Civil Lines, FIR will be filed, Food Safety Department took action
हलाल सर्टिफेकेट वाले खाद्य सामग्री को किया गया सीज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोक के बाद भी सिविल लाइंस में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थ की बिक्री का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बड़ी मात्रा में बर्गर और मोमोज सीज किए। कारोबारी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एक-दो दिनों में कई अन्य कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

विज्ञापन


प्रदेश में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी इस तरह के खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिली है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय ममता चौधरी की अगुवाई में विभाग की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित खुन्नू फ्रूजन फ्रूट नामक दुकान पर जांच की तो हलाल प्रमाणित बर्गर और मोमोज के पैकेट मिले।

विज्ञापन


कई अन्य बड़े प्रतिष्ठानों में भी हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों के डंप होने की आशंका है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कई बड़े प्रतिष्ठान चिह्नित भी किए गए हैं। इनके खिलाफ बुधवार और बृहस्पतिवार को कार्रवाई की तैयारी है। ममता चौधरी का कहना है कि हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। इसलिए इनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed