फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hair started coming on Gunja's head, 100 stitches were cut in the fifth dressing.

प्रयागराज : गुंजा के सिर पर आने लगे बाल, पांचवीं ड्रेसिंग में 100 टांके काटे गए

Fri, 02 Jun 2023 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

जनरेटर के पंखे की चपेट में आने से 11 दिन पहले गंभीर रूप से जख्मी हुई हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के सिर पर बाल आने लगे हैं। बुधवार को हुई उसकी पांचवीं ड्रेसिंग के बाद 700 से ज्यादा टांकों में से 100 टांके काट दिए गए।

विज्ञापन
Hair started coming on Gunja's head, 100 stitches were cut in the fifth dressing.
Prayagraj News : गुंजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जनरेटर के पंखे की चपेट में आने से 11 दिन पहले गंभीर रूप से जख्मी हुई हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के सिर पर बाल आने लगे हैं। बुधवार को हुई उसकी पांचवीं ड्रेसिंग के बाद 700 से ज्यादा टांकों में से 100 टांके काट दिए गए। ड्रेसिंंग के दौरान ही उसके सिर पर बाल नजर आए। इस पर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली। गुंजा का उपचार कर रहे चिकित्सकों का मानना है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सप्ताह भर बाद गुंजा को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन


बीती 22 मई को गंगापार के सैदाबाद के ढोकरी गांव से माता मंदिर निशान ले जाते वक्त डीजे की धुन पर डांस कर रही हाईस्कूल की छात्रा गु़ंजा के बाल जनरेटर के पंखे की फंस गए थे। इस दौरान उसके बाल सिर और माथे की चमड़ी समेत उखड़ गए। दो दिन पहले उसे आईसीयू से निजी एसी वार्ड में भी शिफ्ट किया गया। उसके स्वास्थ्य में तेजी से हो रहे सुधार से परिजन भी खुश हैं।
विज्ञापन


इसी बीच बुधवार को उसके सिर की पांचवी ड्रेसिंग की गई। इस दौरान 700 से ज्यादा टांकों में से 100 टांके का घाव सूखने पर उसे काट दिया गया। अस्पताल संचालक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि ड्रेसिंग के दौरान ही उसके सिर पर छोटे-छोटे बाल नजर आए। यह सकारात्मक लक्षण हैं। गुंजा के सिर की ड्रेसिंग हर दूसरे दिन की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो सप्ताह भर के भीतर गुंजा को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hair started coming on Gunja's head, 100 stitches were cut in the fifth dressing.
जनरेटर में बाल फंसने से घायल गुंजा। - फोटो : अमर उजाला

विधायक निधि से होगा गुंजा का उपचार, अस्पताल पहुंचे फूलपुर विधायक

इसी बीच लखनऊ से लौटने पर फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल बृहस्पतिवार को गुंजा को देखने अस्पताल पहुंचे। विधायक प्रवीण ने गुंजा से बात भी की तथा उसकी हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। विधायक प्रवीण ने बताया कि घटना के समय लखनऊ में था जिससे यहां नहीं आ सका। बताया कि गुंजा के उपचार के खर्चे का स्टीमेट अस्पताल से मांगा गया था। सीडीओ से बात कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विधायक निधि से स्टीमेट के मुताबिक एक लाख 56 हजार रुपए जल्द ही अस्पताल के खाते में भेज दिया जाएगा।

पासी विवाह कल्याण समिति ने दी 11 हजार रुपये की मदद
पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी गुंजा के उपचार के लिए बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर आर्थिक मदद की। समिति के पदाधिकारियों ने बतौर आर्थिक सहायता 11 हजार रुपये उसके परिजनों को प्रदान किए। इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश, रामसुमेर आर्य, सूर्यबली पासी, भारती भूषण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed