फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hail done to ruin farmers

ओलावृष्टि में बर्बाद किसानों के लिए क्या किया

Thu, 12 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hail done to ruin farmers
कोर्ट
ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों की फसल को सरकार की ओर से आज भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने यह मामला हाईकोर्ट के समक्ष एक बार फिर उठाया है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज पर मिलने वाले मुआवजे को लेकर संगठन ने कोर्ट में पूर्व के आदेश में संशोधन की अर्जी पेश की है।
विज्ञापन


संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने बताया कि उन्होंने ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मद्देनजर एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की थी। याचिका में कहा गया है जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया था वह फसल बर्बाद होने के कारण कर्ज और ब्याज की रकम चुकता नहीं कर सकते हैं। नियमानुसार किसान द्वारा लिए गए कर्ज की राशि बीमित होती है। लिहाज नुकसान की भरपाई बीमा राशि से की जाए। बैंकों का इसके जवाब में कहना था कि ज्यादातर किसानों ने बीमे का प्रीमियम जमा नहीं किया है इसलिए उनको इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। संगठन की ओर से बहस की गई कि प्रीमियम जमा करने का उत्तरदायित्व बैंकों का है। यदि बैंकों ने ऐसा नहीं किया है तब भी माना जाएगा कि किसानों का प्रीमियम जमा है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने छह अक्तूबर 2015 को केंद्र सरकार, राज्य सरकार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सहित सभी बैंकों और उत्तरदायी संस्थाओं को आदेश दिया था कि किसान फसल बीमा योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि इसका लाभ किसानों को मिल सके। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी टिप्पणी की है कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ पहुंचा पाने में सरकार सहित वित्तीय एजेंसियां नाकाम रहीं। बैंकों ने प्रीमियम नहीं काटे और यदि काटे भी तो संबंधित बीमा कंपनी तक पहुंचाया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएम सिंह ने अर्जी में इस आदेश का पालन नहीं होने की शिकायत की है। न्यायमूर्ति अरुण टंडन की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी से पूछा है कि उसने बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने याची को इस मामले में अवमानना याचिका भी दाखिल करने की छूट दी है।


वर्ष 2014-15 में असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। प्रदेश के 73 जिलों में करीब 84.19 लाख हेक्टेयर भूमि इससे प्रभावित हुई। लगभग 7543.14 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया। याची की ओर से कहा गया कि सरकार व्यापारिक समूहों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर सकती तो किसानों का भी कर्ज इस मामले में माफ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed