फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanvapi parisar ownership dispute case heard next date set for December Seven

प्रयागराज: ज्ञानवापी परिसर स्वामित्व विवाद मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू, 7 दिसंबर मिली अगली तारीख

Tue, 05 Dec 2023 04:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

सुनवाई के दौरान प्लेसेस आफ वर्शिप एक्ट के तहत सिविल वाद की पोषणीयता पर बहस की गई। सुनवाई के लिए 7 दिसंबर की तारीख नियत की गई है।

विज्ञापन
Gyanvapi parisar ownership dispute case heard next date set for December Seven
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर स्थित स्वयंभू विश्वेश्वर नाथ मंदिर के स्वामित्व को लेकर वाराणसी जिला अदालत में दाखिल सिविल वाद की पोषणीयता मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुरू हो गई है। अगली सुनवाई 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे होगी।

विज्ञापन


सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल याचिकाओं की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि वाराणसी की जिला अदालत में 1991 में दाखिल मुकदमे की पोषणीयता पर याचीगण की तरफ से प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के आदेश सात नियम 11 के तहत आपत्ति दाखिल की गई थी, जिसे जिला अदालत ने खारिज कर सुनवाई जारी रखी। सुनवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने 17 मार्च 2020 को सुनवाई पर रोक लगा दी और मंदिर पक्ष से जवाब मांगा।  
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया। इसी बीच वाराणसी की अदालत में एक अर्जी दाखिल हुई। इस पर अदालत ने सर्वे का आदेश दिया। इसे भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने सर्वे कराने के आदेश पर रोक लगा रखी है। इसी बीच अधीनस्थ अदालत के आदेश पर कोर्ट कमिश्नर भेजा गया। इस दौरान कथित शिवलिंग का पता चला। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त स्थल को सीज कर दिया है। कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप न होने के बाद साइंटिफिक सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का प्रकरण अर्थहीन हो चुका है। अब सिविल वाद की पोषणीयता पर सुनवाई की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी ने कहा ज्ञानवापी परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी गणेश हनुमान मंदिर व दृश्य-अदृश्य सभी देवताओं के पूजा अधिकार को लेकर 2021 में राखी सिंह व चार अन्य महिलाओं ने सिविल वाद दायर किया। इसकी पोषणीयता पर भी आपत्ति की गई, जिसे अधीनस्थ अदालत ने खारिज कर दिया। यह आदेश हाईकोर्ट से बरकरार रहा, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित है। 2021 व 1991 केस का संबंध एक ही संपत्ति से है। यदि वाद मंजूर होता है तो ज्ञानवापी मस्जिद हटा दी जाएगी, जो प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट के खिलाफ होगा। नकवी ने 1940 में ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पढ़ने के अधिकार संबंधी एक फैसले का भी उल्लेख किया। इसे कोर्ट ने अलग मुद्दा माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed