{"_id":"6052476b8978d03c362a81e8","slug":"gyanpur-mla-vijay-mishra-s-nephew-abuses-and-threatens-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के भतीजे ने गालीगलौज कर धमकाया, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के भतीजे ने गालीगलौज कर धमकाया, केस
Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
जार्जटाउन के फतेहपुर बिछुआ निवासी पिंकी यादव ने व उसके परिजनों को बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतीजे ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
टैगोरटाउन में फतेहपुर बिछुआ निवासी पिंकी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 15 मार्च की रात घर में वह अपनी मां के साथ थी। तभी 10.30 बजे के करीब अल्लापुर में रहने वाला पप्पू मिश्रा ने उसके घर आकर दरवाजा खोलने को कहा।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
इंकार करने पर गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगा। यही नहीं उसकी पत्नी वैशाली मिश्रा व बेटे ऋषभ मिश्रा ने भी धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पप्पू ज्ञानपुर केबाहुबली विधायक विजय मिश्रा का भतीजा है। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे को बंधक बनाकर मारपीट की।
साथ ही 10 लाख रुपयों की भी मांग की। लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई की बजाय तहरीर बदलने का दबाव डाला। तहरीर बदलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की। मामले में जार्जटाउन इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उधर सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वह उधार लिए गए रुपयों के एवज में ब्याज के रूप में करोड़ रुपये देने का आरोप लगा रहे हैं। वह यह कहते भी नजर आ रहे हैं कि रुपये देने में असमर्थता जताने पर उनके बेटे को बंधक बनाकर मारा पीटा गया।