{"_id":"65263f58b0edd8b4d50ccb9a","slug":"gwalior-barauni-express-will-run-on-changed-route-for-a-week-railway-department-released-the-schedule-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : एक सप्ताह बदले रूट से चलेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, रेलवे विभाग ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : एक सप्ताह बदले रूट से चलेगी ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, रेलवे विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Wed, 11 Oct 2023 11:53 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:53 AM IST
सार
गाड़ी संख्या-11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को 11 से 19 अक्तूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर-प्रयागराज-मिर्जापुर-न्यू वेस्ट केबिन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र और सोनपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे की ओर से बुढ़वाल-सुन्धिआमा के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या-11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस को 11 से 19 अक्तूबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर-प्रयागराज-मिर्जापुर-न्यू वेस्ट केबिन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र और सोनपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या-11124 बरौनी-ग्वालियर 12 से 20 अक्तूबर तक परिवर्तित मार्ग सोनपुर जंक्शन-पाटलिपुत्र-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-न्यू वेस्ट केबिन मिर्जापुर-प्रयागराज-कानपुर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलेगी। संवाद
विज्ञापन