फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guru Prasad Maurya of BSP ticket chopped

बीएसपी से गुरु प्रसाद मौर्या का टिकट कटा

Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Guru Prasad Maurya of BSP ticket chopped
बसपा प्रतीक
इलाहाबाद। आखिरकार जिसके आसार थे वही हुआ। फाफामऊ विधानसभा सीट से बीएसपी के घोषित प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्या का पार्टी ने टिकट काट दिया। उनकी जगह मनोज पांडेय को नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। रविवार को फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के तहत कौड़िहार ब्लाक पर आयोजित सभा में उनके नाम की घोषणा राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली ने की। माना जा रहा है कि गुरु प्रसाद का टिकट उनकी स्वामी प्रसाद मौर्य से नजदीकी के कारण कटा। 
विज्ञापन

गुरु प्रसाद मौर्या 2012 में हुए नए परसीमन से पहले सोरांव विधानसभा सीट पर बीएसपी के विधायक रह चुके हैं। वह 2007 में विधायक चुने गए थे। 2012 में फाफामऊ विधान सभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बार फिर उन्हें बीएसपी ने मैदान में उतारा था। उनके नाम की घोषणा पिछले वर्ष ही जोन कोआर्डिनेटर रहे आरके चौधरी ने की थी। तीन महीने पहले पार्टी में अंतर्कलह शुरू हुआ और स्वामी प्रसाद मौर्या पार्टी छोड़कर चले गए। उसके बाद से ही उनके नजदीकियों पर पार्टी की टेढ़ी नजर थी। उनमें से गुरु प्रसाद मौर्या भी शामिल रहे। सभा में राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली और महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र कुरील, खिन्नी लाल पासी, जिया लाल गौतम, अफसार टंकी , मसरूर अहमद, गीता पासी नदीम अहमद, इमरान, अनीस अहमद, संजय पटेल, हाजी मासूक खाँ , मुस्ताक अहमद, अंसार अहमद समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे । प्रत्याशी मनोज पंाडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन


फोटो 201 202 बारिश के बीच बसपा सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता
फोटो 203 बारिश से भीग रहे कार्यकर्ता कुर्सी को बनाई छतरी
फोटो 204 हुजूम के साथ सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed