{"_id":"573785cf4f1c1ba87e919943","slug":"guru-prasad-bsp-tickets-from-phaphamau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसपी ने फाफामऊ से गुरु प्रसाद को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसपी ने फाफामऊ से गुरु प्रसाद को दिया टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने फाफामऊ विधान सभा सीट से एक बार फिर पूर्व विधायक एवं जोन कोआर्डिनेट गुरु प्रसाद मौर्या को मैदान में उतारा है। वह 2017 के विधान सभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कौड़िहार के कसारी गांव में शनिवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में इसकी घोषणा पार्टी के महासचिव इंद्रजीत सरोज ने की। पार्टी ने इसके पूर्व 11 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी है।
जोन कोआर्डिनेटर गुरु प्रसाद मौर्या 2007 के विधानसभा चुनाव में पहली बार नवाबगंज विधान सभा सीट से चुनाव लड़े थे। उसमें उन्हें सफलता मिली थी। 2009 में नया परसीमन हुआ तो नवाबगंज की जगह फाफामऊ को नया विधान सभा क्षेत्र घोषित कर दिया गया। वह 2012 के विधान सभा चुनाव में दूसरी बार मैदान में थे, लेकिन सपा प्रत्याशी ने उन्हें चुनाव में मात दे दी। वह तीसरी बार मैदान में हैं। टिकट घोषण से पूर्व पार्टी महासचिव इंद्रजीत सरोज ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर काम करने की नसीहत दी।
उन्होंने हर बूथ पर जीत को सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया। सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर एवं सांसद मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि अन्य किसी भी पार्टी की सरकारों ने आम लोगों को राहत नहीं मिली। सभी ने पूंजीपतियों और बाहुबलियों को मजबूत किया। सम्मेलन में पूर्व सांसद लालमणि प्रसाद, कोआर्डिनेटर जीतलाल पासी, अमरेंद्र भारती, मंडल कोआर्डिनेटर खिन्नी लाल पासी, अशोक गौतम, विधायक दीपक पटेल, राजबली जैसल, पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी, दयाराम पासी, मो. मसरूर, एसके मिश्र, अफसार अहमद टंकी, हाजी मासूक खान, हाकिम लाल बिंद, बाबूलाल भंवरा, जियालाल गौतम, गीता पासी, मंडल कोआर्डिनेटर रणजीत सोनकर आदि ने अपनी बात रखी। संचालन जोन कोआर्डिनेटर टीकेश गौतम व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुरील ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।