{"_id":"582a09494f1c1b7c228fe3f6","slug":"guru-nanak-dev-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु का आशीष सहेज संगत निहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु का आशीष सहेज संगत निहाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
religious
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव कार्तिक पूर्णिमा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में देश भर से आए संतों ने शबद कीर्तन, गुरुवाणी का पाठ किया। गुरु का आशीष सहेजने और अरदास को संगत जुटी।
सुबह सहज पाठ की समाप्ति के बाद आसा दी वार कीर्तन हुआ। रागी जत्थे में अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह ने गुरु इतिहास के बारे में बताया। शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। कहा, गुरु नानक देव ने संसार के भटके लोगों को सही राह दिखाई। गुरु तेगबहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने गुरुवाणी का गायन किया। शाम को कथा कीर्तन हुआ। सिख संगतों ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं।
अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव की बधाई दी। संचालन महामंत्री प्रीतम सिंह ने किया। समारोह में श्रीगुरुसिंह सभा एवं श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
गुरुनानक के बताए मार्ग पर चलें
मानव एकता संघ की ओर से गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव अतरसुइया में मनाया गया। अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। विश्व शांति एवं आतंकवाद को रोकने के लिए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर मो. इब्राहीम, साविर, तारिक, मो. नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
वारसी कमेटी की बैठक सेंवई मंडी में हुई। जिसमें गुुरु नानक देव के जीवन प्रसंगों को रेखांकित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ वारसी ने की। इस अवसर पर मोबिन, रजतराय, आबिद अहमद, अमरदीप, हैदर अली आदि उपस्थित रहे।