फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   guru nanak dev birthday

गुरु का आशीष सहेज संगत निहाल

Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
guru nanak dev birthday
religious
सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव कार्तिक पूर्णिमा सोमवार को हर्षोल्लास  के साथ मनाया। श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा खुल्दाबाद में देश भर से आए संतों ने शबद कीर्तन, गुरुवाणी का पाठ किया। गुरु का आशीष सहेजने और अरदास को संगत जुटी।
विज्ञापन


सुबह सहज पाठ की समाप्ति के बाद आसा दी वार कीर्तन हुआ।  रागी जत्थे में अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह ने गुरु इतिहास के बारे में बताया। शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। कहा, गुरु नानक देव ने संसार के भटके लोगों को सही राह दिखाई। गुरु तेगबहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने गुरुवाणी का गायन किया। शाम को कथा कीर्तन हुआ। सिख संगतों ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


अध्यक्ष सरदार जोगिंदर सिंह ने गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव की बधाई दी। संचालन महामंत्री प्रीतम सिंह ने किया।  समारोह में श्रीगुरुसिंह सभा एवं श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कालेज कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुनानक के बताए मार्ग पर चलें
मानव एकता संघ की ओर से गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव अतरसुइया में मनाया गया। अध्यक्ष इरशाद अंसारी ने गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। विश्व शांति एवं आतंकवाद को रोकने के लिए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर मो. इब्राहीम, साविर, तारिक, मो. नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

वारसी कमेटी की बैठक सेंवई मंडी में हुई। जिसमें गुुरु नानक देव के जीवन प्रसंगों को रेखांकित किया गया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आरिफ वारसी ने की। इस अवसर पर मोबिन, रजतराय, आबिद अहमद, अमरदीप, हैदर अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed