फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gun shoot on Taxi driver at Teliyargnj

मामूली झगड़े के बाद टैक्सी संचालक को मारी गोली

Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gun shoot on Taxi driver at Teliyargnj
Gun shoot on Taxi driver at Teliyargnj - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। तेेलियरगंज के शिलाखाना में शनिवार रात टैक्सी संचालक आरिफ(27) को गोली मार दी गई। जख्मी हाल में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात तक उसका इलाज चलता रहा। हमले का आरोप मो. वैस नाम के मैकेनिक पर लगा है जिसकी देर रात तक तलाश होती रही। घायल आरिफ पिछले साल हुए रिटायर दरोगा हत्याकांड का गवाह भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी में रहने वाला आरिफ पुत्र हारून टैक्सी चलवाता है। शनिवार रात वह शिलाखाना मोहल्ले में ही खड़ा था। अचानक उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। गोली सीने में दाहिनी ओर लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उधर हमलावर भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल हालत में आरिफ को बालसन स्थित निजी अस्पताल ले गई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात तक उसका इलाज चलता रहा। इससे पहले सूचना पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज रत्नेश सिंंह भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने वैस नामक मैकेनिक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है जो शिलाखाना का ही रहने वाला है। यह भी बताया है कि करीब दो महीने पहले आरिफ के टैक्सी ड्राइवर से वैस का झगड़ा हो गया था। इस मामले में आरिफ ने भी उसे भला-बुरा कहा था। जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार को उस पर हमला किया गया। चर्चा तो यह भी रही कि आरोपी ने पहले आरिफ पर बम से हमला किया जो फटा नहीं। हालांकि पुलिस इससे इंकार करती रही।
विज्ञापन

पीट-पीटकर हुई थी हत्या
घायल आरिफ पिछले साल शिलाखाना में ही हुए रिटायर दरोगा अब्दुल समद हत्याकांड में गवाह भी है। साथ ही रिटायर दरोगा के पुत्रों से उसकी गहरी दोस्ती है। बता दें कि रिटायर दरोगा अब्दुल समद(65) की अक्तूबर में सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उधर पुलिस अफसर उसके किसी मुकदमे में गवाह होने की जानकारी से इंकार करते रहे। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed