{"_id":"6678bd411a1385863f018ae4","slug":"guessed-from-the-pattern-for-which-exam-the-paper-is-allahabad-news-c-3-1-ald1019-401281-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पैटर्न से लगा था अनुमान, किस परीक्षा का है पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पैटर्न से लगा था अनुमान, किस परीक्षा का है पेपर
विज्ञापन
पेपर लीक प्रकरण में एक खास बात यह भी रही कि कुख्यात राजीव नयन ने महज पेपर पैटर्न से ही यह अनुमान लगा लिया था कि प्रश्नपत्र आरओ/एआरओ परीक्षा से संबंधित है। उसे प्रिंटिंग प्रेसकर्मी सुनील ने सिर्फ दोनों प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की संख्या बताई थी। इसके आधार पर ही उसने परीक्षा का अनुमान लगा लिया और अपने साथियों विशाल व सुभाष को पेपर लीक कराने में लगा दिया था।
दरअसल आयोग या अन्य किसी भी प्रतियाेगी परीक्षा में सिर्फ लिफाफे पर कोड ही अंकित होता है। इसमें यह कहीं नहीं लिखा होता कि प्रश्नपद्ध किस परीक्षा से संबंधित है। सुनील ने भी विशाल को यही बताया कि यूपी की किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र छपाई के लिए आया है। लेकिन वह यह नहीं बता सका कि परीक्षा कौन सी है। विशाल ने जब यह बात राजीव नयन को बताई तो उसने उसे सुनील से यह पूछने को कहा कि पेपर का पैटर्न क्या है। विशाल के पूछने पर सुनील ने बताया कि एक प्रश्नपत्र में 140 व दूसरे प्रश्नपत्र में 40 प्रश्न हैं।
विशाल ने इसकी जानकारी दी तो राजीव नयन ने तुरंत अनुमान लगा लिया कि पेपर आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा से संबंधित है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, दरअसल उन दिनों समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रक्रिया चल रही थी। पूर्व के पैटर्न के अनुसार, इस परीक्षा के एक प्रश्नपत्र में 140 व दूसरे में 40 प्रश्न ही पूछे जाते हैं। इसी आधार पर राजीव नयन ने अनुमान लगा लिया।