फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guardian honored in Chail

चायल में अभिभावक किए गए सम्मानित

Sun, 26 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Guardian honored in Chail
Guardian honored in Chail - फोटो : KAUSHAMBI
चायल में अभिभावक किए गए सम्मानित
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित
न्यूज संवाद एजेंसी
चायल। लॉकडाउन के चलते परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र.छात्राओं के शिक्षण कार्य बाधित न होए इसके लिए आनलाइन कक्षाएं चलाई गईं। ऑनलाइन कक्षाएं बिना अभिभावकों के संभव नहीं थी। परिषदीय विद्यालयों से जुड़े जिन अभिभावकों ने अब तक इस मिशन में सहयोग किया है उनके सम्मान में शनिवार को चायल प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रघुनाथ द्विवेदी व आनंद कुमार ने मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले अभिभावक सम्मान समारोह आयोजित किया। बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक अभिभावकों को ऑनलाइन सम्मान पत्र देकर आभार व्यक्त किया गया। चायल से शुरू हुई इस मुहिम में जनपद के कुल 29 विद्यालयों ने भाग लिया। सौ से ज्यादा अभिवावकों को लॉकडाउन के कप्तान नामक सम्मान पत्र दिया गया। कुछ विद्यालय के शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यालय परिसर में बुलाकर मिशन शिक्षण संवाद कौशाम्बी परिवार द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किया। इस कार्यक्त्रस्म में जनपद के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग कर अपने अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया। जिनमें सिराथू ब्लॉक से जानकीपुर प्राथमिक विद्यालय की शालिनी सिंह, चायल से जूली दास, चरवा से प्रियंका सिंह, कुवंडीह मंझनपुर से प्रियदर्शिनी, कड़ा से श्रेया द्विवेदी, कशिया द्वितीय से ज्योत्सना सिंहए अमिरसा से अनुराधा पांडेय समेत कई विद्यालय के अध्यापकों ने सहभाग किया। इस दौरान साक़िबा, हरी लाल, रमेश चंद्र, नंदलाल शुक्ल, अरीशा खातून, तेरस लाल, मिथिलेश सोनी, राकेश पांडेय, पवन समेत सैकड़ों अभिभावक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed