फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court says GST Tribunal is suitable only in Prayagraj

हाईकोर्ट ने कहा, जीएसटी अधिकरण प्रयागराज में ही उचित

Sat, 24 Aug 2019 04:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
High Court says GST Tribunal is suitable only in Prayagraj
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : Social Media (File Photo)

जीएसटी के मामलों को लेकर दाखिल हो रही बड़ी संख्या में अपीलों के मद्देनजर हाईकोर्ट ने कहा कि जीएसटी अधिकरण का गठन प्रयागराज में ही होना चाहिए, क्योंकि यहां कुल मामलों का 96 प्रतिशत हिस्सा लंबित है। ऐसे में  जीएसटी अधिकरण के गठन में देरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट पर मुकदमों का दबाव बढ़ा दिया है। अधिकरण न होने के कारण लोगों को विभागीय आदेश के खिलाफ  हाईकोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूरी पार्टी चिदंबरम के साथ, सच की लड़ाई जारी रहेगी- हरीश रावत
विज्ञापन


जीएसटी से संबंधित दर्जनों याचिकाओं की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसडी सिंह ने कहा कि अधिकरण का गठन केंद्र सरकार को करना है। राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देश पर प्रयागराज में गठन का प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को भेजा है। अधिकरण लखनऊ या इलाहाबाद में से कहां बने इसे लेकर  वकीलों में विवाद के कारण मामला अधर में लटका है। हालांकि, अधिकरण गठित करने के स्थान पर विचार करने के लिए हाईकोर्ट ने पांच जजों की पीठ गठित कर दी है। पीठ 30 अगस्त को सुनवाई प्रारंभ करेगी। इसके समक्ष जीएसटी और शिक्षा सेवा अधिकरण दोनों मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हाईकोर्ट ने व्यवसाय कर विभाग द्वारा माल और वाहन जब्ती आदेश को लेकर दाखिल याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकरण का गठन प्रयागराज में किया जाना चाहिए। क्योंकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ के क्षेत्राधिकार वाले जिलों में  96.4 व लखनऊ पीठ के क्षेत्राधिकार वाले जिलो में 3.6 प्रतिशत जीएसटी मामले विचाराधीन हैं।


विभाग में 15 जुलाई 19 तक 6163 अपीलें लंबित हैं, जिसमें से 480 लखनऊ पीठ के क्षेत्राधिकार वाले जिलों की तथा 5683 अपीलें इलाहाबाद प्रधानपीठ के अधिकार क्षेत्र वाले जिलों की हैं। 15 जुलाई 19 तक 2339 अपीलें निर्णीत हुई हैं, जिसमें से लखनऊ पीठ के अधिकार क्षेत्र की 83 हैं और इलाहाबाद प्रधानपीठ के अधिकार क्षेत्र की 2254 अपीलें हैं।

कोर्ट ने कहा कि स्थिति साफ  है जिस पीठ की अधिकारिता क्षेत्र में 96 फीसदी मुकदमे आते हों, अधिकरण वहीं बनना चाहिए। जीएसटी अधिकरण की पीठ प्रयागराज में और लखनऊ सहित कई अन्य जिलों में क्षेत्रीय पीठें गठित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने जीएसटी काउंसिल को भेजा है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में अधिकरण बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed