प्रयागराज : 74 स्थानों पर जीएसटी की हुई रेड, 2.45 करोड़ की पकड़ी गई कर चोरी
विभाग द्वारा प्रयागराज में कुल 23 स्थानों पर रेड मारी गई। यहां भवन निर्माण सामग्री से जुड़े विक्रेताओं के साथ ही स्टील कारोबारी, बर्तन बेचने वाले आदि व्यवसायियों के यहां छापा मारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यापारियों के विरोध के बावजूद भी वाणिज्य कर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई का दौर रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्रयागराज मंडल के चारों जिलों में कुल 74 स्थानों पर रेड मारी गई। कार्रवाई के दौरान 2.45 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई।
विभाग द्वारा प्रयागराज में कुल 23 स्थानों पर रेड मारी गई। यहां भवन निर्माण सामग्री से जुड़े विक्रेताओं के साथ ही स्टील कारोबारी, बर्तन बेचने वाले आदि व्यवसायियों के यहां छापा मारा गया। करेली, रोशनबाग, नूर उल्लाह रोड, नखास कोहना, घंटाघर आदि इलाकों में हुई कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा रहे। अधिकांश जगह व्यापारियों के यहां गड़बड़ी मिलने की बात सामने आई है।
वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार, ग्रेड टू, हरिराम चौरसिया, ज्वाइंट कमिश्नर सीपी मिश्रा, पीसी मिश्रा आदि के नेतृत्व में टीम द्वारा फतेहपुर में 29, कौशाम्बी में दस एवं प्रतापगढ़ में 12 स्थानों पर छापा मारा गया। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू ने बताया कि रेड से व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्रवाई पहले से चिह्नित उन व्यापारियों के यहां की जा रही है जिनका पंजीयन नहीं है और वे टैक्स की चोरी कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह को बताई व्यापारियों की समस्या
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें वाणिज्य कर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से हो रही व्यापारियों की समस्या केे बारे में बताया। कहा कि छापा मारे जाने की कार्रवाई से व्यापारियों में भय है। इस दौरान शिव विशाल गुप्ता, महेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।