फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST collection crosses Rs 180 crore for the first time in January

Prayagraj News: जनवरी में पहली बार जीएसटी कलेक्शन 180 करोड़ के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
GST collection crosses Rs 180 crore for the first time in January
महाकुंभ के मौके पर बढ़े कारोबार की वजह से पहली बार जनवरी माह में जीएसटी कलेक्शन 180 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। यहां 184.97 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ। अफसरों का कहना है कि फरवरी में कलेक्शन 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकता है।
विज्ञापन

देशभर में जनवरी माह का कुल जीएसटी कलेक्शन 1.95 लाख करोड़ का रहा। प्रयागराज जोन की बात करें तो यहां पहली बार जीएसटी कलेक्शन ने 185 करोड़ के आसपास हुआ। खास बात यह है कि जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद जनवरी माह का यह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। प्रयागराज जोन ने पिछले वर्ष जनवरी माह में 178.24 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन किया था। उसके मुकाबले इस वर्ष 3.77 फीसदी की ग्रोथ रही।
विज्ञापन

2024 में भी हुआ रिकाॅर्ड जीएसटी कलेक्शन
- जीएसटी लागू होने के बाद सालाना कलेक्शन की बात करें तो वर्ष 2024 में राज्य वाणिज्य कर विभाग ने प्रयागराज में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वर्ष 2024 में प्रयागराज जोन में रिकाॅर्ड 1790 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन आया। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 1737.40 करोड़ रुपये का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी माह में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा

वर्ष : जीएसटी कलेक्शन
2019 : 169.83 करोड़
2020 : 143.82 करोड़
2021 : 144.71 करोड़
2022 : 161.44 करोड़
2023 : 172.37 करोड़
2024 : 178.24 करोड़
2025 : 184.97 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed