फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GST collection crossed Rs 780 crore in first four months

Prayagraj News: शुरुआती चार माह में ही 780 करोड़ पार कर गया जीएसटी कलेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
GST collection crossed Rs 780 crore in first four months
वर्ष 2024 का आगाज राज्य वाणिज्य कर विभाग के लिए उपलब्धियों वाला साबित हो रहा है। इस वर्ष के शुरुआती चार माह में ही विभाग ने रिकॉर्ड 784 करोड़ का कलेक्शन किया। जीएसटी लागू होने के बाद किसी वर्ष के शुरुआती चार का यह अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन होने से विभागीय अफसर भी खासे उत्साहित हैं। लखनऊ मुख्यालय से भी प्रयागराज जोन को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज में जीएसटी लागू होने के बाद वर्ष 2023 को छोड़ दिया जाए तो किसी भी कैलेंडर वर्ष के शुरुआती चार माह में जीएसटी कलेक्शन 700 करोड़ तक नहीं पहुंच सका है। लेकिन, इस बार राज्य वाणिज्य कर विभाग को प्रयागराज जोन से 784.69 करोड़ रुपये का संग्रह मिला है। विभागीय अफसरों का कहना है कि व्यापारियों के पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिस स्पीड से पंजीकरण हो रहा है, उससे इसी वित्तीय वर्ष यहां पंजीकरण व्यापारियों की संख्या का आंकड़ा एक लाख पार हो सकता है। इसके पूर्व वर्ष 2023 के शुरुआती चार माह में विभाग को 720.91 करोड़ का कलेक्शन मिला। उसकी तुलना में इस वर्ष तकरीबन 64 करोड़ रुपये विभाग को ज्यादा मिले।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में भी रिकॉर्ड कलेक्शन
वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले माह यानी अप्रैल 24 में प्रयागराज जोन को रिकॉर्ड 283.69 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन मिला। विभागीय टीम ने इसके पूर्व अप्रैल 23 में 248.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके मुकाबले इस अप्रैल 24 में कलेक्शन 14.26 फीसदी ज्यादा हो गया। वहीं, अप्रैल 2022 में 196.68 करोड़ एवं अप्रैल 2021 में जीएसटी कलेक्शन 230 करोड़ रुपये रहा।

व्यापार मंडल और व्यापारी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। इसी वजह से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलता है। कहा कि आने वाले समय में जीएसटी कलेक्शन का और बढ़ना तय है।
-हरिराम चौरसिया, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू, राज्य वाणिज्य कर विभाग



बीते कुछ वर्ष में शुरुआती चार माह का जीएसटी कलेक्शन
वर्ष ( जनवरी से अप्रैल) : जीएसटी कलेक्शन
2019 684.72 करोड़
2020 398.95 करोड़
2021 632.6 करोड़
2022 618.56 करोड़
2023 720.91 करोड़
2024 784.69 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed