फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grueling humidity remained in the passion of the vote

भीषण उमस में भी बरकरार रहा मतदान का जुनून

Fri, 10 Jul 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Grueling humidity remained in the passion of the vote
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में उमस भरी गर्मी का मौसम बुधवार को वकीलों के उत्साह में कोई खलल नहीं डाल सका। वकीलों ने इसके बावजूद मतदान करने में कोई कोताही नहीं बरती। सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान को बंद करने के लिए शाम सात बजे तक चुनाव अधिकारियों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुल 73 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान के बाद मतपेटियों को सीलकर कड़ी सुरक्षा में रखवा दिया गया है। मतगणना का कार्य शनिवार से प्रारंभ होगा और रविवार देर रात तक सभी 28 पदों पर परिणाम आ जाने की उम्मीद है। इस बार के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव सहित सभी पदों पर कांटे की टक्कर रही, इसे देखते हुए मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


अधिवक्ता सुबह दस बजे से कतार लगाकर खड़े हो गए। दोपहर एक बजे तक 40 प्रतिशत के करीब वोट पड़ चुके थे। दोपहर बाद मतदान में और तेजी तथा वोटिंग के लिए बने 15 बूथों के सामने लंबी कतार लगा गई। मतदाताओं की लंबी कतार को देखते हुए वोटिंग का समय शाम पांच बजे से बढ़ाकर सात बजे तक कर दिया गया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस, आरएएफ और सीआरपीएफ तैनात की गई थी हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मूक दर्शक ही बनी रहीं और सब कुछ शांति पूर्वक होने के कारण उनकी सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी। मुख्य चुनाव अधिकारी वीपी श्रीवास्तव और सुरेश चंद्र द्विवेदी अपनी पूरी टीम के साथ मतदान स्थल की निगरानी और निर्देशन में लगे ताकि सबकुछ बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमैट्रिक पद्धति से मतदान होने के कारण वोटरों को इस बार नए अनुभव से गुजरना पड़ा। बैलेट पेपर देने से पूर्व उनकी कंप्यूटर कैमरे से फोटो और कंप्यूटर डिवाइस से अंगूठे का निशान लिया गया। इस प्रक्रिया में सामान्य से अधिक समय लग रहा था। कुछ बूथों में भीड़ बढ़ने के कारण कुछ देर के लिए इसे बंद कर सीधे बैलेट पेपर भी दिया गया मगर बाद में पुन: चालू कर दिया गया।

मतदान स्थल पर पंडाल के भीतर गर्मी के कारण मतदाताओं का बुरा हाल था। वहां पर पंखे भी नहीं लगे थे। भीषण गर्मी और पसीने से तरबतर हुए वकीलों ने इसे लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया तो कुछ ही देर में पंखे की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अंतिम क्षण तक अपनी जीत सुनिश्चित करने की जुगत में मतदान स्थल पर ही डटे रहे। समर्थकों के  साथ मिलकर मतदान करने जा रहे वकीलों से आखिरी क्षण तक अपील होती रही ताकि अधिक से अधिक वोट जुटाए जा सकें। अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष से लेकर गवर्निंग काउंसिल पद तक के उम्मीदवार मतदान केंद्र पर मौजूद रहे जबकि उनके समर्थक गेट संख्या पांच से छह के बीच मतदाताओं के बीच पर्चियां बांट कर वोट देने की अपील करते देखे गए। कुछ उम्मीदवारों के समर्थक हाथ में तख्तियां लेकर जुलूस निकालते भी दिखाई दिए। वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारे ला रहे थे।


तमाम पदों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों तथा मतदाताओं के लिए पंडालों में पूड़ी सब्जी, मिठाई और नाश्ते का इंतजाम कर रखा था। पीने के पानी, चाय सहित खाने-पीने के लिए तरह तरह की चीजें मौजूद थे। मतदाताओं को बुला बुलाकर उनकी आवभगत की गई। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतगणना का कार्य शनिवार से प्रारंभ होगा। सुबह दस बजे से पहले मतपत्रों की छंटाई की जाएगी उसके बाद कंप्यूटर से मतगणना होगा। सभी एकल पदों के परिणाम शनिवार देर रात तक आ जाने की उम्मीद है। उपाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के पदों की मतगणना रविवार को प्रारंभ होगी। दोपहर या शाम तक परिणाम आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed