{"_id":"6352f37c0935946f1b47c37d","slug":"groom-kept-waiting-bride-absconding-with-1-5-lakh-report-filed-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन 1.5 लाख लेकर फरार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दूल्हा करता रहा इंतजार, दुल्हन 1.5 लाख लेकर फरार, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
सार
योगेश कुमार शर्मा राजस्थान के अलवर जनपद स्थित भैरू का चबूतरा का रहने वाला है। उसके रिश्तेदार गजानंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से योगेश की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ी जा रही थी।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नलगंज में शादी के नाम पर दुल्हन व उसके परिजन 1.5 लाख रुपये व गहने लेकर भाग निकली। राजस्थान से आए भुक्तभोगी के परिजन ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। योगेश कुमार शर्मा राजस्थान के अलवर जनपद स्थित भैरू का चबूतरा का रहने वाला है। उसके रिश्तेदार गजानंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से योगेश की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ी जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान खुद को प्रयागराज निवासी बताने वाला विजय कुमार उनके संपर्क में आया। उसने सपना निवासी देवगलपुर, आसिन गांव से रिश्ता तय कराने की बात कही। उसके भाई जीतेंद्र से फोन पर बात कराई। बातचीत तय होने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज बुलाया और फिर युवती व उसके भाई व मां से मुलाकात कराई। इसके बाद एक मंदिर में शादी कराने के बाद कचहरी लेकर आ गया। वहां शादी के कागजात भी बनवाए।
विज्ञापन
इसके बाद युवती की मां ने यह कहते हुए गहने ले लिए कि वह बेटी को कपड़े बदलवाकर आती है। साथ ही विजय ने 1.5 लाख रुपये भी ले लिए और फिर सभी थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर चले गए। इंतजार करते-करते शाम हो गई लेकिन वह नहीं आए। बहुत खोजबीन पर भी पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सपना, उसके भाई जीतेंद्र, मध्यस्थ विजय पर नामजद केस दर्ज किया गया है। युवती की मां को अज्ञात में आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
योगेश कुमार शर्मा राजस्थान के अलवर जनपद स्थित भैरू का चबूतरा का रहने वाला है। उसके रिश्तेदार गजानंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से योगेश की शादी के लिए लड़की ढूंढ़ी जा रही थी।