फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Groom absconding from Jaimal on seeing a dark bride, arrested

सांवली दुल्हन देखकर जयमाल से फरार हुआ दूल्हा, गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Groom absconding from Jaimal on seeing a dark bride, arrested
दूल्हा - फोटो : social media

बांका जलालापुर गांव में सोमवार की शाम शादी समारोह में खलल पड़ गया। प्रतापगढ़ से बरात आई थी। दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन का सांवला रंग देखा तो भड़क गया। उसने अपने परिजनों को बुलाया। जब उन्होंने समझाने की कोशिश की तो वह बरात छोड़कर भाग निकला। झगड़े की आशंका को देखकर बराती भी चुपचाप निकल गए। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बुलाया। घंटों पंचायत की, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। मंगलवार रात दूल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Groom absconding from Jaimal on seeing a dark bride, arrested
विवाह - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़ के फतनपुर के दिनेश कुमार यादव की बरात बांका जलालपुर में सोमवार की शाम पहुंची थी। बरात का स्वागत किया गया। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ था। दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंची, उसका सांवला रंग देखकर दिनेश भड़क गया। उसने तुरंत अपने चाचा राम बरन तथा अन्य लोगों को बुलाया और हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Groom absconding from Jaimal on seeing a dark bride, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सबने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दिनेश नहीं माना और वहां से भाग निकला। यह देख शादी में हड़कंप मच गया। लड़की पक्ष वाले इकट्ठे हो गए। झगड़े की संभावना को देखते हुए अधिकांश बराती भी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। रात से ही पंचायत शुरू हो गई। दिनेश से मोबाइल पर कई बार बात की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। मंगलवार को दिन भर पंचायत चली।

विज्ञापन

Groom absconding from Jaimal on seeing a dark bride, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
लड़की वाले इस बात पर राजी हो गए कि अगर शादी का खर्च और दहेज में दिया गया पैसा वापस मिल जाए तो वे छोड़ देंगे, लेकिन दूल्हे दिनेश के बिना उसके घरवाले कोई भी निर्णय पर नहीं पहुंच गए। दिनेश के पिता की मौत हो चुकी है, इसलिए चाचा राम बरन समेत कई अन्य को हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद दूल्हा दिनेश थाने पहुंच गया, जो भी खर्च लड़की वाले बता रहे थे, उसने ज्यादा बताते हुए लौटने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर आरके पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी घरवालों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed