फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grievance cell started in regional offices of UP Board, 34 complaints have been received after seeing

UP Board : परीक्षा दी फिर भी अंक पत्र में अनुपस्थित, परिणाम देखने के बाद आ चुकी हैं 34 शिकायतें

Sat, 27 Apr 2024 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 03:56 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 20 अप्रैल को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया था। उसके बाद बोर्ड में तीन दिन का अवकाश था और 24 अप्रैल से ग्रीवांस सेल शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में ग्रीवांस सेल संचालित हैं।

विज्ञापन
Grievance cell started in regional offices of UP Board, 34 complaints have been received after seeing
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल कई विद्यार्थियों को अभिलेखों में अनुपस्थित कर दिया गया है। अब परिणाम आया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। ऐसे विद्यार्थी अब ग्रीवांस सेल में शिकायत कर रहे हैं। तीन दिन पहले शुरू हुए ग्रीवांस सेल में अब तक 34 शिकायतें आ चुकी हैं। यह प्रक्रिया महीनेभर चलेगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 20 अप्रैल को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया था। उसके बाद बोर्ड में तीन दिन का अवकाश था और 24 अप्रैल से ग्रीवांस सेल शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली और मेरठ में ग्रीवांस सेल संचालित हैं। वहां पर अंक पत्रों में त्रुटियों से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक आए हुए आवेदनों में कइयों ने अनुपस्थित किए जाने की शिकायत की है। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा दी फिर भी उनके परिणाम में अनुपस्थित दर्शाया गया, जिससे वह फेल हो गए हैं। कुछ शिकायतें विषयों को लेकर है। वह जिस विषय की परीक्षा नहीं दिए, वह विषय उनके अंक पत्र में आ गए हैं। कुछ विद्यार्थियों ने प्रैक्टिकल का अंक न जुड़ने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सचिव विभा मिश्रा ने बताया कि इस बार शिकायतें कम आ रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले नाम और पिता के नाम की गलतियों में सुधार के लिए मशक्कत की गई थी। इसलिए अब वैसी शिकायतें नहीं आ रही हैं। आने वाली शिकायतों को दिन प्रतिदिन कार्यवाही के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही त्रुटियों को सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed