फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gree india

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले बिहार के धर्मेंद्र

Fri, 09 Aug 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
gree india
मीरगंज। स्वच्छ भारत और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए बिहार के मुजफ्फपुर के धर्मेंद्र सिंह साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र मीरगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में आने पर उन्होंने साइकिल से भारत भ्रमण करने का प्रण लिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को सम्मान दिलाने के साथ देशहित में सराहनीय कार्य किए। यह उनके रहते ही संभव हो सका जो 18 घंटे में अभिनंदन पाकिस्तान के चंगुल से वापस भारत आए पाए। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा दी है। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला पूर्व सरकारें 70 साल में भी नहीं ले पाईं जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने एक झटके में हटाकर बहुत ही साहसिक कार्य किया है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया कि वह 28 जुलाई को कोपी उर्फ नरकोटी गांव से भारत भ्रमण पर निकले थे। वह रोजाना 110 किमी साइकिल चलाते हैं। यहां से वह हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करेंगे फिर 15 अगस्त को लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद आगे की यात्रा तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed