Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grass encroaches on the playing field, creating an obstacle for players

Prayagraj News: खेल मैदान में घास का कब्जा, खिलाड़ियों की राह में बनी बाधा

Fri, 06 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 06 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Grass encroaches on the playing field, creating an obstacle for players
खेल शिक्षक अवध कुमार के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का अभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद
सर्दियों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के चलते ओसा चौराहा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज के सैकड़ों खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं। दिसंबर और जनवरी में कबड्डी, एथलेटिक्स और क्रिकेट की प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं लेकिन विद्यालय के खेल मैदान की बदहाली उनकी तैयारियों में बाधा बन रही है।
विज्ञापन

मैदान में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास उगी है और जमीन भी उबड़-खाबड़ हैं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान चोटिल होने का खतरा बना रहता है। यहां करीब दो हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनमें काफी बच्चे खेल में रुचि रखते हैं। ऐसे में मैदान पर उगी बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां अभ्यास में बाधक बन रही हैं। इससे खिलाड़ियों को दौड़ने और खेल की गतिविधियां करने में परेशानी होती है। इसके अलावा घास में जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे होने का भी डर बना हुआ है। विद्यालय में कई खिलाड़ी दूरदराज से अभ्यास करने पहुंचते हैं। इनमें कुछ खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखा चुके हैं और अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर मैदान में कुछ बालिकाएं हैंडबॉल खिलाड़ी अभ्यास करती नजर आईं।
विज्ञापन

खेल शिक्षक अवध कुमार ने बताया कि विद्यालय की हैंडबॉल टीम की बालिका खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके अलावा एथलेटिक्स और कबड्डी के खिलाड़ी भी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आगामी प्रतियोगिताओं को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन::
बारिश का पानी भरने से मैदान में घास उग आई थी। इसे कटवाने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली की छुट्टियों में घास कटवा दी जाएगी, ताकि मैदान बच्चों के खेलने के लिए तैयार हो सके। फिलहाल साफ हिस्से में खेल गतिविधियां कराई जा रही हैं।- चुन्नीलाल, प्रधानाचार्य

खेल शिक्षक अवध कुमार के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का अभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद

खेल शिक्षक अवध कुमार के मार्गदर्शन में हैंडबॉल का अभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed