फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Granted bail to women accused of condemning Hindu religion and inciting them to convert to Christianity.

हाईकोर्ट : हिंदू धर्म की निंदा करने, इसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने की आरोपी महिलाओं को दी जमानत

Fri, 22 Sep 2023 01:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

आजमगढ़ के महराजगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में दोनों महिलाओं पर आरोप लगाया गया है याची अनीता देवी 30-35 लोगों के साथ बैठकर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उकसाती थी। इसके साथ ही दोनों हिंदू धर्म विरोधी बातें किया करती थीं।

विज्ञापन
Granted bail to women accused of condemning Hindu religion and inciting them to convert to Christianity.
court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू धर्म की निंदा करने और लोगों को इसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने की आरोपी दो महिलाओं को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याचियों को निजी मुचलके और प्रतिभूतियों पर रिहा किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने अनिता देवी व अन्य की जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ के महराजगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में दोनों महिलाओं पर आरोप लगाया गया है याची अनीता देवी 30-35 लोगों के साथ बैठकर लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए उकसाती थी। इसके साथ ही दोनों हिंदू धर्म विरोधी बातें किया करती थीं। शिकायतकर्ता ने जब आपत्ति दर्ज कराई तो उसे खुद ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए पैसे की पेशकश की गई। जब उसने ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्राथमिकी दर्ज के बाद दोनों याचियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


याचियों की ओर से अदालत में कहा गया कि उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन नहीं किया गया और न ही किसी दूसरे धर्म के खिलाफ कुछ कहा। हालांकि, सरकारी अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया,लेकिन कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए जमानत अर्जी मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed