{"_id":"5cc75715bdec2207215a2ff6","slug":"gram-panchayat-officer-summon-information-on-declaring-the-result-of-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम घोषित करने पर जानकारी तलब
Tue, 30 Apr 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परिणाम घोषित करने की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है। याचिका की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने सुजीत कुमार की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी का कहना है कि 23 दिसंबर 18 को परीक्षा हुई है, मगर अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। याची ने 22 फरवरी 19 को आयोग को प्रत्यावेदन दिया है। कोई कार्रवाई न होने पर यह याचिका दाखिल की गई है। आयोग की तरफ से अधिवक्ता केएस कुशवाहा ने समय मांगा है।
विज्ञापन