फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gram Panchayat officer arrested for taking bribe of Rs 10 thousand from village head

प्रयागराज : ग्राम प्रधान से 10 हजार की घूस लेते ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 21 Oct 2023 03:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 03:56 PM IST
सार

नवाबगंज के भीटी रजईपुर गांव के उदय सिंह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने 16 अक्तूबर को एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में शिकायत की थी कि श्रृंग्वेरपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय उनसे दस हजार की रिश्वत मांग रहा है। पुलिस ने उसे एंटी करप्शन निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Gram Panchayat officer arrested for taking bribe of Rs 10 thousand from village head
ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार की शाम सिविल लाइंस के एकलव्य चौराहे के पास से ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने ग्राम प्रधान से मनरेगा के तहत किए गए कार्य के भुगतान की पत्रावली आगे बढ़ने के लिए दस हजार की मांग की थी। एंटी करप्शन में शिकायत किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को टीम ने सिविल लाइंस में घेरेबंदी की। प्रधान से ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलवाया गया। पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उसे एंटी करप्शन निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

विज्ञापन



नवाबगंज के भीटी रजईपुर गांव के उदय सिंह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने 16 अक्तूबर को एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में शिकायत की थी कि श्रृंग्वेरपुर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय उनसे दस हजार की रिश्वत मांग रहा है। उन्होंने बताया था कि मनरेगा के अंतर्गत किए गए कार्य के भुगतान की पत्रावली को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की मांग की गई थी। प्रार्थनापत्र मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जिलाधिकारी और कमिश्नर की अनुमति ली और बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में ट्रैप टीम के माध्यम से घेरेबंदी कर दी।

विज्ञापन

सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे पर बुलाया था 


ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय को ग्राम प्रधान उदय सिंह से फोन कराया गया। कहा गया कि वह सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास आकर रुपये ले ले। लवलेश पांडेय कुछ देर में एकलव्य चौराहा पहुंच गया। प्रधान ने जैसे ही उसे रुपये पकड़ाए, एंटी करप्शन टीम ने लवलेश को धर दबोचा। उसके पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद हो गए।


इसके बाद लवलेश को सिविल लाइंस थाने लाया गया। एंटी करप्शन की ट्रैप टीम के इंस्पेक्टर ठाकुर दास की तहरीर पर लवलेश पांडेय के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भानु प्रताप ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। लवलेश नवाबगंज के अखय राज का पूरा, लाल गोपालगंज का रहने वाला है।

ग्राम पंचायत अधिकारी को किया गया निलंबित

सिविल लाइंस में 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार ग्राम पंचायत अधिकारी लवलेश पांडेय शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे वाराणसी की कोर्ट में पेश किया। उधर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद उसे निलंबित भी कर दिया गया है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम आरोपी को सिविल लाइंस थाने से लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई। दोपहर में पहुंचकर टीम ने उसे भ्रष्टाचार निवारण संगठन कोर्ट में पेश किया। साथ ही रिमांड अर्जी भी दी। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए रिमांड मंजूर कर ली। इसके बाद उसे वाराणसी जेल में दाखिल करा दिया गया। वहीं, डीपीआरओ बालगोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन

भुगतान संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगे थे रुपये

नवाबगंज के भीटी रजईपुर गांव के प्रधान उदय सिंह ने 16 अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि श्रृंग्वेरपुर ब्लाॅक में तैनात आरोपी मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्य के भुगतान की पत्रावली को आगे बढ़ाने के लिए रुपये मांग रहा है। इसी के बाद नवाबगंज के अखय राज का पूरा, लाल गोपालगंज निवासी आरोपी को पकड़ने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से उसे ट्रैप किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed