फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governor said: Ram Rajya started with the ascension of Ram Lalla

राज्यपाल बोले : रामलला के विराजमान होने के साथ ही रामराज्य आरंभ, धर्म के विरोध का परिणाम भुगत रही कांग्रेस

Sat, 24 Feb 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 05:59 PM IST
सार

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि स्वामी करपात्री जी का सपना अब साकार हो रहा है। करपात्री जी महाराज को समाज ने धर्मसम्राट की उपाधि से विभूषित किया था। वह सच्चे तपस्वी थे। उन्होंने भारत माता के वैभव को बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

विज्ञापन
Governor said: Ram Rajya started with the ascension of Ram Lalla
माघ मेले में धर्म संसद में मौजूद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा शुक्रवार की शाम कहा कि कांग्रेस को धर्म विरोध का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनने और रामलला के विराजमान होने के साथ ही रामराज्य प्रारंभ हो चुका है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को माघ मेले के सेक्टर तीन में अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के महानिर्वाण महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

विज्ञापन

राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि स्वामी करपात्री जी का सपना अब साकार हो रहा है। करपात्री जी महाराज को समाज ने धर्मसम्राट की उपाधि से विभूषित किया था। वह सच्चे तपस्वी थे। उन्होंने भारत माता के वैभव को बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वामी करपात्री जी ने गो संवर्द्धन के लिए गोली और लाठी का भी सामना किया।

विज्ञापन


रामराज्य परिषद का गठन कर देश में धर्म शासित राजनीतिक व्यवस्था को खड़ा करने का प्रयास भी उन्होंने किया था। कुछ लोग दक्षिण और उत्तर में सनातन का विरोध कर रहे थे। उनकी आंखें अब खुल गई होंगी, जब उन्होंने प्रभु श्रीराम के विराजमान होने पर अमिताभ बच्चन और रजनीकांत को ख़ुशी में रोते हुए देखा होगा। राज्यपाल शिव प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने स्वामी करपात्री की स्मृति में डाक टिकट जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को सनातन के विरोध के अलावा कोई काम नहीं है। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के वैभव को वैश्विक रूप से बढ़ाया है।


इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने कहा कि स्वामी करपात्री को महामानव बताया। इसके पहले अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला और न्यायमूर्ति मंजूरानी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्वामी श्रीधरानंद,आचार्य पवन त्रिपाठी,राजेंद्र मिश्रा,मुकेश पांडेय,सत्यम अवस्थी,जीतेंद्र यादव,राजेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed