फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governor anandiben patel said anganwadi workers read child psychology

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं: मुक्त विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पढ़ाया जाएगा बाल मनोविज्ञान

Wed, 11 Sep 2024 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 01:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय 
में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब बाल मनोविज्ञान पढ़ाया जाएगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
Governor anandiben patel said anganwadi workers read child psychology
राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब बाल मनोविज्ञान पढ़ाया जाएगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के मनोविज्ञान को समझ सकेंगी, तभी बच्चों का सही दिशा में मानसिक एवं सामाजिक विकास होगा। उन्होंने मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम को निर्देश दिए कि इस बाबत एक माह में रिपोर्ट तैयार कर राजभवन को उपलब्ध कराएं। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार विमर्श भी करें। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 82 हजार आंगनबाड़ी केंद्र है और इसे 3 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने मेधावियों को 26 स्वर्ण पदक और 31940 शिक्षार्थियों को उपाधि वितरित की। उपाधि पाने वालों में 19096 पुरुष और और 12844 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed