{"_id":"5de427048ebc3e54ad717b2a","slug":"government-will-help-children-with-cerebral-palsy-keshav-allahabad-news-ald2617567117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार करेगी सेरेब्रल पालसी ग्रस्त बच्चों की मददः केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार करेगी सेरेब्रल पालसी ग्रस्त बच्चों की मददः केशव
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिव्यांगों की चिकित्सा, सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। सही मार्गदर्शन से ऐसे बच्चे को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का यह काम असाधारण है। उन्होंने कहाकि सेरेब्रल पाल्सी ग्रस्त बच्चों की मदद हमारी सरकार करेगी।
डिप्टी सीेएम केशव विश्व दिव्यांग दिवस के पूर्व त्रिशला फाउंडेशन की ओर से प्रयाग संगीत समिति में आयोजित चौथे वार्षिक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि डॉ. जितेंद्र जैन जो सेवा का काम कर रहे हैं, उससे प्रयागराज और अपने प्रदेश का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी गौरवान्वित हो रहा है। इस कार्य को आगे बढ़ाने में हमारी सरकार और मैं स्वयं पूरी मदद के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग कहना ईश्वर का अपमान बताते हुए इन्हें दिव्यांग कहा और योजनाओं में प्राथमिकता दी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस तरह के बच्चों को मदद के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस मौके पर सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों एवं उनके अभिभावकों की ओर से मंच पर विभिन्न रसों के आधारित गीतों पर मनभावनी प्रस्तुतियों को सराहा।
विज्ञापन
प्रश्न मंच में दी देखभाल की जानकारी
त्रिशला फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों की जीवन पर्यंत देखभाल के लिए अभिभावकों के के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच में अभिभावकों को ऐसे बच्चों की देखभाल और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस कॉलेज दिल्ली के डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, कुमार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली की प्रो. शालू गुप्ता, सक्षम संस्था के कमलाकांत पांडेय आदि ने समस्याओं के निदान के बारे में बताया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार जैन ने सेरेब्रल पाल्सी ग्रस्त बच्चों के उपचार के लिए सीपी गांव में काम चल रहा है। यहां बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के ठहरने और शिक्षा आदि की व्यवस्था होगी। उनका दावा था यह सीपी गांव विश्व का पहला ऐसा केंद्र होगा जहां सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। सचिव वारिदमाला जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बांग्लादेश, नेपाल सहित कई देशों के लगभग 400 से ज्यादा अभिभावक बच्चों के साथ आए थे।
डिप्टी सीएम ने पदक देकर किया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अन्य प्रदेशों से आए लोगों एवं संस्था के लिए काम कर रहे स्वयंसेवकों को भी सम्मानित भी किया। इस मौके पर बेस्ट फैमिली का पुरस्कार मयंक और स्नेहा को दिया गया। इसी क्रम में बेस्ट जूनियर का मेडल आयुष कुमार और दिलीप बिंद जबकि बेस्ट फादर का पुरस्कार छत्तीसगढ़ के कोमल सिंह राजपूत को दिया गया।