{"_id":"75cb141edfd4f6d12aa7dff0037d98df","slug":"government-to-promote-industries-to-be-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर हो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर हो सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ईस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री इलाहाबाद के स्मार्ट सिटी बनने और नैनी में सरस्वती हाईटेक औद्योगिक टाउनशिप के मद्देनजर उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हो गया है। बुधवार को इंडस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर सालाना रिपोर्ट समेत आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आठ नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव किया गया।
इंडस्ट्री के अध्यक्ष विनय टंडन ने कहा कि इलाहाबाद के स्मार्ट सिटी समेत नैनी में औद्योगिक टाउनशिप और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर बनने से यहां उद्योग की संभावना बढ़ गई है लेकिन प्रदेश सरकार को इसके लिए जिस तेजी से काम करना चाहिए, वह नहीं कर रही है। इसकी वजह से इलाहाबाद में उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल रहा है। यहां बड़ी कंपनियां आएं, बंद हो चुकी फैक्ट्रियां खुले और बीमारी इकाईयों को फिर चालू हालत में करने के लिए सरकार को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ऐसा होने से रोजगार की संभावना भी बढे़गी। उन्होंने नैनी में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में युवाओं का स्किल डेवलपमेंट उद्योगों के हिसाब से करने की व्यवस्था नहं है। ऐसा होने से भी युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे शहर या प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर सचिव अनिल अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट जबकि कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आय-व्यय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन संजय शर्मा ने किया। इसमें डॉ.जीएस दरबारी, प्रो.केके भुटानी, डीजी गुप्ता, आरके टंडन, राकेश अग्रवाल, आरके घोष, डीएम तायल, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।