{"_id":"5ec433178ebc3e90896a259e","slug":"government-staff-is-against-the-new-laboure-law-city-news-ald2761931161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए श्रम कानून के विरोध में कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए श्रम कानून के विरोध में कर्मचारी
विज्ञापन
निजीकरण और श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ केंद्रीय और राज्य कर्मचारियाें में गुस्सा है। उन्हाेंने लाकडाउन में भी विरोध की घोषणा की है। इसके तहत 22 मई को विरोध दिवस मनाया जाएगा। उस दिन कर्मचारी सरकार की नीतियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद और तेज आंदोलन की तैयारी भी है।
कांफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स की ओर से राष्ट्रीव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। ऑल इंडिया आडिट एंड एकाउंट पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, केंद्रीय कर्मचारी संघ समन्वय समिति के अध्यक्ष टीपी मिश्र, प्रमोद कुमार राय, प्रखर कुमार श्रीवास्तव, ऋषेश्वर उपाध्याय आदि ने काली पट्टी बांधकर काम करने की अपील की। बैंक कर्मचारियों की ऑनलाइन बैठक में सरकार की नीति और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। मदनजी उपाध्याय ने बताया कि सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
डीए सीज तथा अन्य भत्ते खत्म किए जाने के विरोध में कर्मचारियों और शिक्षकों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी काली पट्टी बांधकर काम किया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर कर्मचारी 25 मई तक आंदोलन जारी रखेंगे। इसी क्रम में दो दिन बाद डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष विजयेंद्र प्रताप सिंह, समिति के समन्वयक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, रुद्र प्रताप सिंह, कड़ेदीन यादव, घनश्याम पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, विजय कथूरिया आदि ने कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से संपर्क किया तथा नेताओं से फोन पर वार्ता की।