{"_id":"60d0f4778ebc3e2cd0690797","slug":"government-should-prosecute-those-who-convert-to-treason","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण कराने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण कराने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए सरकार
Tue, 22 Jun 2021 01:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
narendra giri
गाजियाबाद में एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराए जाने के एटीएस के खुलासे के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने धर्मांतरण पर नाराजगी जताई है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी समुदाय के धर्मगुरु धर्मांतरण करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में धर्मांतरण के खिलाफ पहले से कानून मौजूद है और जो लोग भी इसमें लिप्त पाए गए हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि देश का इस्लामीकरण करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने धर्मांतरण के लिए हो रही विदेशी फंडिंग की भी जांच कराने की मांग की। साथ ही धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।