फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government should not do politics on vaccine: Revathi Raman

वैक्सीन पर राजनीति न करे सरकार: रेवती रमण 

Sun, 03 Jan 2021 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Government should not do politics on vaccine: Revathi Raman
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कोरोना वैक्सीन पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर प्रोपेगेंडा फैलाकर सरकार इसे राजनीतिक अवसर के रूप में भुनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों मे शान्तिपूर्ण ढंग से बिना तामझाम के वैक्सीन लगना चालू हो गया लेकिन भारत में सरकार महामारी के बीच वैक्सीन को अवसर के रूप में ले रही है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी वैक्सीन की तैयारी चुनाव की तर्ज पर करने की बात कहकर इसका संकेत दिया है। उन्होंने महामारी पर इस तरह से राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने इसे लेकर कुछ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने की भी बात कही। सांसद ने कहा कि डब्ल्यूएचओ भी वैक्सीन को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं है।
विज्ञापन


फिर भारत में सरकार इसे लेकर इतने विश्वास मे कैसे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं इसके पीछे भी व्यापारिक दिमाग काम तो नहीं कर रहा? उन्होंने बिना किसी मूल्य सीमा के कोरोना टीके के आयात-निर्यात को मंजूरी दिए जाने पर भी सवाल उठाए। वहीं सांसद प्रतिनिधि तथा पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने माघ मेला क्षेत्र को सील किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि मेला क्षेत्र के पांच होमगार्ड कोविड संक्रमित हैं। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में आवागमन प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋचा सिंह की मां का निधन, सपाइयों ने जताया शोक

सपा नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह की मां शांति देवी का निधन हो गया। इससे सपा कार्यकर्ताओं में शोक है। शनिवार को गोविंदपुर स्थित आवास पर पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शोक प्रकट करने वालों में महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, सै.मो.अस्करी, पंधारी यादव, रविंद्र यादव, पिंटू यादव, जयभारत यादव, ओपी यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed