फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government should immediately start transparent recruitment on vacant posts, Yuva Manch shouted in the meeting

Prayagraj : रिक्त पदों पर तत्काल पारदर्शी भर्ती शुरू करे सरकार, युवा मंच ने बैठक में भरी हुंकार

Sat, 29 Jun 2024 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Government should immediately start transparent recruitment on vacant posts, Yuva Manch shouted in the meeting
रोजगार के मुद्दे पर बालसन चौराहे पर बैठक करते बेरोजगार। - फोटो : अमर उजाला।

नेहरू चौक बालसन चौराहे पर युवा मंच पदाधिकारियों की बैठक में रोजगार के सवाल पर छात्रों व आम लोगों से बड़े पैमाने पर जनसंपर्क व संवाद करने का फैसला लिया गया। इसी क्रम में एक जुलाई को छोटा बघाड़ा के ऐनी बेसेंट स्कूल में सायं पांच बजे से युवा संवाद होगा। इस मौके पर युवा मंच पदाधिकारियों ने कहा कि देश में श्रमशक्ति का इस कदर विनाश इसके पहले कभी नहीं देखा गया। करोड़ों उच्च शिक्षित युवा दर दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


बावजूद इसके देश में एक करोड़ रिक्त पदों को भरने को लेकर केंद्र सरकार कतई गंभीर नहीं दिखती। कहा कि आर्थिक नीतियों में बदलाव कर रोजगार का सवाल हल किया जा सकता है। कारपोरेट पर महज दो फीसद संपत्ति कर लगाकर सरकार जन कल्याण के मद में अपना खर्च भी बढ़ा सकती है और इससे बेरोज़गारी की समस्या का निदान भी किया जा सकता है। इससे कहीं भी बड़े पूंजीपतियों के ऊपर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। लेकिन ऐसा करने के लिए केंद्र सरकार कतई तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या कहीं ज्यादा विकाराल है, लेकिन योगी सरकार इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि लोक सभा चुनाव उपरांत समीक्षा बैठक में उनके द्वारा सभी रिक्त पदों को भरने के वायदे का तत्काल अमल में लाया जाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में हालात इतने खराब हैं कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग अभी तक काम नहीं कर रहा है। दर्जनों भर्तियां वर्षों से लटकी हुई हैं। बताया कि नीट पेपर रद्द करने, चयन प्रक्रिया को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने, शिक्षा माफियाओं पर नकेल कसने जैसे सवालों को भी युवा संवाद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में युवा मंच संयोजक राजेश सचान, अध्यक्ष अनिल सिंह, अर्जुन प्रसाद, सुदाम, संतोष कुमार, एडवोकेट प्रदीप चौधरी, चंद्र जीत, शिवशंकर सिंह, धर्मेन्द्र पटेल, पवन, वैभव सिंह समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed