फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government schools will meet ten thousand teachers soon

सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे दस हजार शिक्षक

Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Government schools will meet ten thousand teachers soon
teacher - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पहले चरण में आयोग पाठ्यक्रम तैयार करा रहा  है। पाठ्यक्रम को शासन से अंतिम मंजूरी मिलते ही आयोग की ओर से विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आयोग पहली बार यह परीक्षा कराने जा रहा है। इससे पहले इस परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी शिक्षा निदेशालय के पास थी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती की जाती थी। अब यूपीपीएससी को जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा  कराई जाएगी। आयोग की परीक्षाओं में माइनस मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जा चुकी है, सो इस परीक्षा में भी माइनस मार्किंग लागू की जाएगी। एलटी ग्रेड शिक्षकों की पहली बार लिखित परीक्षा होनी है, सो इसके लिए नए सिरे से पाठ्यक्रम भी तैयार किया जाना है। आयोग ने पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काम तेजी से चल रहा है और अंतिम दौर में है। आयोग का लक्ष्य है कि वर्ष 2018 के मध्य तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आयोग जल्द से जल्द परीक्षा कराने की तैयारी में है, क्योंकि संकेत मिले हैं कि केंद्र सरकार एलटी ग्रेड शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर सकती है। ऐसे में आयोग के अफसर चाहते हैं कि तत्काल 10 हजार बीएड डिग्री धारकों को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत नौकरी दे दी जाए और सरकारी स्कूलों को समय से शिक्षक मिल जाएं। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए अलग-अलग विषयों के पाठ्यक्रम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके लिए आयोग में कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद इन्हें आयोग की बैठक में स्वीकृति दी जाएगी और इसके बाद शासन से अंतिम मंजूरी ली जाएगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए यूपीपीएससी के पास 9892 पदों का अधिचायन आया है। विज्ञापन जारी होने तक कई अन्य स्कूलों में भी पद खाली होंगे। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया पूरी होते-होते रिक्त पदों का आंकड़ा दस हजार के पार हो जाने के आसार हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले शिक्षा निदेशालय की ओर से कराई जाती थी। इस पद पर साधी भर्ती के लिए निदेशालय के पास तकरीबन  साढ़े पांच लाख आवेदन आए थे। इस बीच प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया और प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसकी जिम्मेदारी यूपीपीएससी को सौंप दी। ऐेसे में साढ़े पांच लाख आवेदकों को अब एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का इंतजार है। हालांकि परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी यूपीपीएससी को दिए जाने और परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव के बाद अब पुराना आवेदन अमान्य हो गया है। आयोग विज्ञापन जारी कर नए सिरे से आवेदन मांगेगा और ऐसे में पुराने अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा। इसके अलावा आवेदकों की संख्या बढ़ने की भी पूरी उम्मीद है। पुराने आवेदन और आयोग से नया विज्ञापन जारी होने के बीच हजारों की संख्या में नए अभ्यर्थियों ने बीएड की डिग्री हासिल कर ली है। विज्ञापन जारी होने के बाद नए अभ्यर्थी भी आवेदन करेंगे।


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा को लेकर पेच फंस सकता है। दरअसल, पूर्व में जिन साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, उनमें से कई अभ्यर्थी ऐसे रहे होंगे जिनकी भर्ती में शामिल होने के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी हो रही होगी और उन्होंने अंतिम बार आवेदन किया होगा। परीक्षा एक साल पिछड़ चुकी है, ऐसे में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन नहीं कर सकेंगे। अब देखना है कि शासन ऐसे मामलों में क्या निर्णय लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed