फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government job: UPPSC has received requisition for three thousand posts of LT grade, know why recruitment stuck

सरकारी नौकरी : यूपीपीएससी को मिल चुका है एलटी ग्रेड के तीन हजार पदों का अधियाचन, जानें क्यों अटकी भर्ती

Sat, 07 May 2022 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 08:58 PM IST
सार

आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पिछला विज्ञापन मार्च 2018 में जारी किया था। इसके तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कला, हिंदी समेत कुछ विषयों में अर्हता का विवाद होने के कारण सैकड़ों पद खाली रह गए।

विज्ञापन
Government job: UPPSC has received requisition for three thousand posts of LT grade, know why recruitment stuck
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

अर्हता स्पष्ट होने के इंतजार में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अटकी हुई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संबंधित विभागों को अर्हता पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा था, जिसका जवाब अब तक नहीं आया है। आयोग को अब तक एलटी ग्रेड शिक्षक के तीन हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है। अर्हता पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन



आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए पिछला विज्ञापन मार्च 2018 में जारी किया था। इसके तहत 15 विषयों में 10768 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कला, हिंदी समेत कुछ विषयों में अर्हता का विवाद होने के कारण सैकड़ों पद खाली रह गए। अब हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी विषयों में भर्ती के लिए अर्हता स्पष्ट करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है। विज्ञापन में अर्हता संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश शामिल किए जाएंगे, ताकि भर्ती के बाद अर्हता को लेकर कोई विवाद न हो।

विज्ञापन

प्रतियोगी विज्ञापन जारी करने की कर रहे हैं मांग
प्रतियोगी छात्र एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का नया विज्ञापन जारी करने के लिए आयोग में कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन आयोग नया विज्ञापन तभी जारी करेगा, जब अर्हता के बारे में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि विज्ञापन वर्ष 2018 में जो पद खाली रह गए हैं, उनका अधियाचन भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाए, ताकि पदों की संख्या के साथ अभ्यर्थियों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में चयन के अवसर भी बढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed