फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government job: Advertisement for new recruitment of TGT-PGT will be stuck due to the code of conduct

सरकारी नौकरी : आचार संहिता के कारण टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती का फंसेगा विज्ञापन

Sat, 08 Jan 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 08:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत में दो बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इनमें पीसीएस और स्टाफ नर्स की भर्ती शामिल है। आयोग को दोनों भर्तियों से संबंधित पदों के अधियाचन भी प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
Government job: Advertisement for new recruitment of TGT-PGT will be stuck due to the code of conduct
जाॅब

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के तकरीबन पांच हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही नई भर्ती भी फंस गई है। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नई भर्ती के लिए भी चुनाव खत्म होने का इंतजार करना होगा। वहीं, संवैधानिक संस्था होने के नाते उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को 39 विषयों में टीजीटी-पीजीटी के तकरीबन पांच हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है। इनमें पीजीटी के 23 और टीजीटी के 16 विषय शामिल हैं। प्रतियोगी छात्र नए विज्ञापन के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


फिलहाल आचार संहिता लागू होने के बाद अब नया विज्ञापन फंस गया है और अभ्यर्थियों को इसके लिए इंतजार करना होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नई भर्ती भी फंसेगी। पिछले हफ्ते अभ्यर्थियों ने उच्च शिक्षा निदेशालय में ज्ञापन देकर मांग की थी कि असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े तकरीबन 2000 पदों पर भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी इस माह के अंत में जारी करेगा दो विज्ञापन
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत में दो बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इनमें पीसीएस और स्टाफ नर्स की भर्ती शामिल है। आयोग को दोनों भर्तियों से संबंधित पदों के अधियाचन भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा आयोग को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का अधियाचन भी मिल चुका है।

 

इस हफ्ते अभ्यर्थियों ने आयोग में प्रदर्शन कर मांग की थी कि आचार संहिता लागू होने से पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। उस वक्त अभ्यर्थियों को बताया गया कि शासन से भर्ती का आदेश जारी हो चुका है। ऐसे में नया विज्ञापन जारी करने में कोई बाधा नहीं आएगी। वहीं, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग संवैधानिक संस्था है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता से प्रभावित नहीं होगी।

आयोग को टालनी पड़ेगी एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2021 की मुख्य परीक्षा टालनी पड़ेगी। दरअसल, आयोग के कैलेंडर में यह परीक्षा सात मार्च से प्रस्तावित है और सात मार्च को आखिरी एवं सातवें चरण का मतदान है। हालांकि प्रयागराज की विधानसभा सीटों का चुनाव पांचवें चरण में प्रस्तावित है, लेकिन परीक्षा में अन्य जिलों से अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। ऐसे में आयोग को परीक्षा टालनी पड़ेगी।

आयोग जल्द जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अब तक वर्ष 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी नहीं किया है। आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का इंतजार कर रहा था, ताकि परीक्षा कैलेंडर जारी करने के बाद चुनाव एवं परीक्षा की तिथियां आपस में न टकराएं। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद आयोग के लिए वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि जल्द ही परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed